फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 का प्रोमो हुआ शूट, कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट भी आई सामने

Sat, 11 Jan 2020 09:36 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
khatron ke khiladi season 10 promo karishma tanna share photo
khatron ke khiladi - फोटो : social media
रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' पिछले सारे सीजन में हिट साबित हुआ है । इसीलिए हर साल मेकर  इस शो का नया सीजन लेकर आते हैं । 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' के विनर पुनीत पाठक थे । पुनीत एक डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं । अब 'खतरों के खिलाड़ी' का 10वां सीजन जल्द प्रसारित होने वाला है । 
khatron ke khiladi season 10 promo karishma tanna share photo
Karishma Tanna - फोटो : instagram
इस शो में पहली बार टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भाग लेने जा रही हैं । हाल ही में करिश्मा ने शो का प्रोमाे शूट किया है । प्रोमाे सामने आ चुका है । करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 के प्रोमो शूट की तस्वीर शेयर की है । इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, 'मुझे वापस स्कूल ले चलो...प्लीज ।'
khatron ke khiladi season 10 promo karishma tanna share photo
Karishma Tanna - फोटो : twitter
इस बार 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 की शूटिंग बुल्गारिया में हुई है । अब इसके कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं । बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, अमृता खानविलकर, आरजे मलिष्का, रानी चटर्जी, करन पटेल, अदा खान, शिविन नारंग, धर्मेश येलांडे, तेजस्वी प्रकाश और बलराज सयाल इसमें हिस्सा लेंगे । 

View this post on Instagram

Take me back to school ..pleeaaseeeee 😋😛😝😜 . #khatrokekhiladi #promo #comingsoon #potd #love #fun #instagram @colorstv Hair by @gohar__shaikh Make up @mukeshpatilmakeup

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on

विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi season 10 promo karishma tanna share photo
khatron ke khiladi
पिछले दिनों शो से कंटेस्टेंट के एविक्शन की खबर लीक हो गई थी । इसमें भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी का नाम सामने आया था । खबर थी कि रानी चटर्जी पहले ही हफ्ते में शो से बाहर हो चुकी हैं । शो की शूटिंग लगातार चल रही है लेकिन फिलहाल कोई जानकारी लीक नहीं हो पाई है । 
विज्ञापन
khatron ke khiladi season 10 promo karishma tanna share photo
Khatron Ke Khiladi 9 - फोटो : twitter
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की शूटिंग अर्जेंटीना में हुई थी । उस सीजन में श्रीसंत, विकास गुप्ता, जैन इमाम, जैस्मिन भसीन, अली गोनी, रिदिमा पंडित, आदित्य नारायण, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया और अविका गौर जैसे कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था । 
 

Bigg Boss 13: रोते- रोते बाहर जाने को बोलने लगीं शहनाज, सलमान बोले-'दरवाजा खुला है, निकल जाओ...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed