{"_id":"61e2b9d98a03954e513e6179","slug":"khesari-lal-yadav-do-ghoont-song-actress-namrata-malla-zenith-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: खेसारी लाल के गाने 'दो घूंट' की एक्ट्रेस ने लूटा फैंस का दिल, फोटोज देखकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: खेसारी लाल के गाने 'दो घूंट' की एक्ट्रेस ने लूटा फैंस का दिल, फोटोज देखकर उड़ जाएंगे होश
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को कोई भी गाना आते ही इंटरनेट पर छा जाता है। इन दिनों भी खेसारी लाल अपने नए गाने 'दो घूंट' को लेकर सुर्खियों में आ गए है। खेसारी लाल का नया गाना 'दो घूंट' रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही फैंस के बीच ये हिट हो गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के इस गाने के साथ ही अगर किसी बात की चर्चा हो रही है तो वो हैं इस गाने में उनके अपोजिट एक्ट्रेस। 'दो घूंट' गाने की एक्ट्रेस की अदाओं और खूबसूरती ने फैंस का दिल लूट लिया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो एक्ट्रेस जिसने इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है।
खेसारी लाल यादव के गाने 'दो घूंट' में अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल लूटने वाली एक्ट्रेस का नाम नम्रता मल्ला है। सोशल मीडिया पर भी नम्रता काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें को सोशल मीडिया पर नम्रता के एक मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला के गाने 'दो घूंट' के रिलीज होने के कुछ ही दिनों में 16 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है। इस गाने में फैंस के होश उड़ाने वाली नम्रता मल्लाा एक मॉडल होने के साथ ही फेमस डांसर भी हैं। उन्हें उनकी बेली डांसिंग के लिए जाना जाता है।
खेसारी लाल यादव की म्यूजिक वीडियो में नम्रता की दिलकश अदाओं के जलवे देखकर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। यहां तक की एक यूजर ने तो तारीफ करते हुए उन्हें कोहिनूर भी कह दिया। इसके अलावाा फैंस खेसारी लाल यादव की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ये जब भी गाते है दिल जीत लेते है भोजपुरी में हाकार मच जाता है। तो वहीं अन्य प्रशंसक भी खेसारी की जमकर तारीफ करते दिखे।
विज्ञापन
5 of 5
Namrata Malla Zenith
- फोटो : insta/namritamalla
खेसारी लाल यादव का ये गाना हिंदी गाने दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी का भोजपुरी वर्जन है। इस गाने को इस साल की शुरुआत में रिलीज किया गया था। फैंस को इस गाने में खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला की कैमिस्ट्री खूब पसंद आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आगे भी खेसारी लाल नम्रता के साथ कई प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।