{"_id":"5bd58e38bdec22561b643a0d","slug":"khesari-lal-yadav-new-song-thik-hai-has-been-viral-song-of-album-premika-mil-gail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खेसारी लाल के नए गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, कुछ घंटों में कह उठे सब 'ठीक है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खेसारी लाल के नए गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, कुछ घंटों में कह उठे सब 'ठीक है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
khesari lal yadav
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर आजकल वीडियो और फोटो धड़ल्ले से वायरल होती है। कभी-कभी वीडियो इतनी वायरल हो जाती हैं कि सोशल मीडिया पर कई दिनों तक ट्रेंड भी करती रहती हैं। बीते दिनों ऐसा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें एक लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग जाती है और एक वीडियो के द्वारा वह अपनी सफाई भी पेश करती है कि वह क्यों अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर आई है।
Khesari Lal Yadav
- फोटो : file photo
खास बात यह है कि लड़की वीडियो में अपने हर वाक्य को 'ठीक है-ठीक है' पर खत्म करती है। उसका यह अंदाज दर्शकों इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर लड़की का यह वीडियो खूूब वायरल हुआ है। वहीं लड़की के वायरल हुए वाक्यों को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने गाने में भूना लिया है। जी हां खेसारी लाल का नया गाना रिलीज हुआ है। उनके इस गाने का नाम 'ठीक है' है।
Khesari Lal Yadav
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि खेसारी लाल का यह गाना उनकी नई एलबम 'प्रेमिका मिल गईल' का है। 'ठीक है' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। अब तक इस गाने को 40 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। अभी तक इस गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
khesari lal yadav
- फोटो : file photo
'ठीक है' गाने को खोसारी लाल ने बेहद खूबसूरत आवाज में गाया है। वहीं इस गाने का संगीत आशीष वर्मा ने दिया है, जबकि आजाद सिंह और प्यारेलाल ने बोल लिखे हैं। इस गाने के अलावा खेसारी लाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग सरकार' को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू /ए प्रमाणपत्र दे दिया है। फिल्म में खेसारी लाल के साथ फेमस एक्ट्रेस प्रियंका सिंह हैं।
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav
- फोटो : file photo
'दबंग सरकार' सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है। दर्शकों इसके ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा खेसारीलाल यादव जल्दी ही इच्छाधारी नाग के रूप में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'नागदेव' है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ खूबसूरत अदाकारा काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वीएफएक्स पर भी काफी काम किया गया है। दर्शक यूट्यूब पर 'नागदेव' के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन देव पांडेय कर रहे हैं।