{"_id":"6072e0cca1c63e4c6e58b4be","slug":"khesari-lal-yadav-rocked-the-dance-in-the-bhojpuri-song-colgate-the-video-went-viral-as-soon-as-it-was-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी गाना 'कोलगेट' में डांस से मचाया धमाल, रिलीज होते ही वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी गाना 'कोलगेट' में डांस से मचाया धमाल, रिलीज होते ही वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 11 Apr 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव-कनिष्का नेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा हुआ है। हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘कोलगेट’ रिलीज हुआ है। फिल्म को अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है। दर्शकों के बीच इस गाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि ये भोजपुरी गाना खेसारी लाल और कनिष्का नेगी पर फिल्माया गया है। दोनों ने गाने में जमकर डांस किया है।
2 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari lal yadav
इस गाने को महज दो दिनों में 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं और इसका संगीत विनय विनायक ने दिया है। दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी खेसारी लाल का ये भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है।
3 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari lal yadav
गौरतलब है कि खेसारी लाल भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। भोजपुरी फिल्मों में उनका अलग ही जलवा है। उनकी फिल्मों और गानों को लोग खूब पसंद करता है। वह टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं, हालांकि वह शो में ज्यादा दिन नहीं टिक पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खेसारी लाल यादव
- फोटो : instagram/khesari lal yadav
खेसारी लाल के गानों और फिल्मों को फैंस का काफी प्यार मिलता है। उनका जीवन बड़ी ही मुश्किलों से भरा हुआ रहा है। भले ही उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाईयों का सामना किया, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर वे यूट्यूब किंग का खिताब हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
खेसारी लाल यादव, कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की आलोचना की थी। खेसारी लाल यादव ने कंगना रणौत को ट्विटर पर जमकर खरी खोटी सुनाई थी। भोजपुरी में लिखा उनका ये ट्वीट वायरल हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।