साल 2018 में कई सारे स्टार किड्स ने अपनी किस्तम आजमाई। कुछ पहले ही फिल्म से हिट हो गए तो कुछ पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इस साल सलमान के जीजा आयुष से लेकर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। तो चलिए आपको बताते हैं कि साल 2019 में कौन से स्टारकिड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
नए साल में बॉलीवुड में एंट्री करेंगे ये 6 स्टारकिड, एक की मां ने आमिर के साथ दिए थे बोल्ड सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशी कपूर
अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों की जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने इस साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा। दर्शकों ने फिल्म को पसंद भी किया। इस बीच अब श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी कपूर के भी बॉलीवुड में जल्द नजर आने की उम्मीद है। इस बात का खुलासा फिल्ममेकर करण जौहर ने किया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो खुशी कपूर जल्द एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मिजान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
अनन्या पांडे
एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अन्नया पांडे के साथ तारा सुतारिया भी होंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया जल्द ही एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इस फिल्म में तारा सुतारिया के अलावा अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ हैं। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी।
मिजान जाफरी
जावेद जाफरी का बेटा मिजाज जाफरी भी साल 2019 में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। करण नेहा धूपिया के चर्चित रेडियो शो 'नो फिल्टर नेहा' पर बतौर गेस्ट पहुंचे थे। करण जौहर के रेडियो के टॉक शो में बताया कि अगले साल बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और जावेद जाफरी का बेटा मिजान सिनेमा जगत में एंट्री कर सकते हैं। करण ने कहा, "मिजान शानदार काम करेगा, वह एक पोटेंशियल बिग स्टार है और जबरदस्त डांसर भी। जहां तक खुशी की बात है तो वह बहुत खूबसूरत और प्यारी है।