Photos Video Viral: खुशी की जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें वायरल, देखें बोनी कपूर का भागड़ा डांस
Orry Post: ओरी ने आज सोशल मीडिया पर खुशी कपूर और शिखर पहाड़िया संग वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं उन्होंने वेकेशन से ही बोनी कपूर का एक दिलचस्प वीडियो भी शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरी इन दिनों स्पेन में वेकेशन मना रहे हैं। वहां पर उनके साथ खुशी कपूर, बोनी कपूर और जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए। ओरी ने कई शानदार तस्वीरों को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'तुमने मुझे नौकरी करने को कहा था फिर तुम पूछते हो कि मैं कहां था?'।
ओरी की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने मजेदार कमेंट कर अपनी राय शेयर की है। मोहब्बतें फिल्म की एक्ट्रेस किम शर्मा ने लिखा, 'कैप्शन', खुशी कपूर ने लिखा, 'लव फ्लान', वेदांत महाजन ने फायर इमोजी बनाई है। वहीं ओरी के कई फैंस ने इन लाजवाब तस्वीरों पर फायर और लाल दिल वाले इमोजी बरसाए हैं।
ओरी ने बोनी कपूर का भी एक शानदार वीडियो स्पेन से शेयर किया है, जिसमें वह भागड़ा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को ओरी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'Zaaadddddyyyy'। इस वीडियो में बोनी के साथ शिखर भी डांस करते नजर आ रहे हैं और खुशी उनका वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को जान्हवी कपूर ने लाइक भी किया है।
बोनी के इस डांस वीडियो पर कई फैंस ने जमकर कमेंट कर अपनी राय शेयर की है। एक फैन ने लिखा, 'दोस्तों के साथ पूरा आनंद लें', एक और फैन ने लिखा, जल्द ही उन्हें ओरी कपूर कहा जाएगा'', एक और फैन ने लिखा, 'बोनी जी पंजाबी डांसर की तरह..ओय बल्ले बल्ले', एक और फैन ने लिखा, 'बोनी कपूर ने सबको चौंकाया', एक और फैन ने लिखा, 'सुपर प्यारा।'
यह भी पढ़ें: Video Viral: जहीर ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा को दिया 'बीवी नंबर वन' का टैग, जन्मदिन पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो