{"_id":"605aa41447050b4cdb6388b5","slug":"kiara-advani-confirmed-that-she-and-the-director-anees-bazmee-have-tested-negative-for-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कियारा आडवाणी और अनीस बज्मी का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव, तब्बू की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कियारा आडवाणी और अनीस बज्मी का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव, तब्बू की रिपोर्ट का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के कई सितारे पिछले कुछ दिनों में कोविड 19 की चपेट में आए हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। वह फिल्म भूलभलैया 2 की शूटिंग कर रहे थे। कार्तिक आर्यन के कोरोना संक्रमित होने के बाद कियारा आडवाणी, तब्बू, निर्देशक अनीस बज्मी और अन्य क्रू मेंबर्स ने कोरोना टेस्ट कराया है।
2 of 5
कियारा आडवाणी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब कियारा आडवाणी ने इसकी पुष्टि की है कि उनका कोविड 19 टेस्ट निगेटिव आया है। उनके साथ निर्देशक अनीस बज्मी का टेस्ट भी निगेटिव है। तब्बू के कोविड 19 टेस्ट के रिपोर्ट का इंतजार है। रविवार को तब्बू और कार्तिक ने साथ में शॉट दिया था। इसके अगले दिन ही कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी थी कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं।
3 of 5
तब्बू
- फोटो : Instagram: @tabutiful
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तब्बू का टेस्ट रिपोर्ट या तो अभी तक आया नहीं है या फिर क्रू मेंबर्स को इसकी जानकारी नहीं है। इससे पहले कार्तिक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बड़े प्लस के साइन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'पॉजिटिव हो गया, दुआ करो।' कार्तिक ने फैंस से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा।
बीते दिनों लैक्मे फैशन वीक में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी साथ में रैंप वॉक करते भी दिखे थे। दोनों फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के शो स्टॉपर बनें। कार्तिक आर्यन की फिल्मों की बात करें तो वह नेटफ्लिक्स की फिल्म धमाका में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
संजय लीला भंसाली, रणबीर कपूर
- फोटो : Twitter
बता दें कि लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके पहले रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी जैसे सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।