फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Game Changer: गेम चेंजर के टीजर रिलीज से पहले नया पोस्टर जारी, कियारा आडवाणी ने जलपरी बन जीता प्रशंसकों का दिल

Fri, 08 Nov 2024 02:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 08 Nov 2024 02:24 PM IST
सार

Game Changer: राम चरण और कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर कल रिलीज होना है, लेकिन उससे पहले आज कुछ ही देर पहले फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें कियारा आडवाणी का लुक सामने आया है, जिसे प्रशंसक जलपरी के रूप जैसा मान रहे हैं।
 
विज्ञापन
Kiara Advani Looks Like A Mermaid In Game Changer before its teaser released Ram charan film New Poster
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गेम चेंजर' का टीजर का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस खबर की जानकारी खुद इस फिल्म की अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर करते हुए दी है।

Kiara Advani Looks Like A Mermaid In Game Changer before its teaser released Ram charan film New Poster
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म गेम चेंजर का नया पोस्टर जारी किया है। गेम चेंजर के इस नए पोस्टर में कियारा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं और उनका लुक किसी जलपरी जैसा लग रहा है। इस लुक के साथ कियारा ने लिखा, ''आगे देखते रहिए क्या आने वाला है। आगे कियारा ने लिखा कल आएगा #गेम चेंजर टीजर।''  

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

Kiara Advani Looks Like A Mermaid In Game Changer before its teaser released Ram charan film New Poster
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
इस अनोखे जलपरी अवतार ने कियारा के प्रशंसक की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। कियारा ने पोस्टर के साथ एक और तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें कियारा फोन पर व्यस्त समुद्र के बीच में बैठी एक कुर्सी पर नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन शंकर द्वारा किया जा रहा है, जो एक बार फिर से बड़े पर्दे पर एक धमाकेदार कहानी लाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani Looks Like A Mermaid In Game Changer before its teaser released Ram charan film New Poster
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
फिल्म 'गेम चेंजर' सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी को लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं और उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म गेम चेंजर का टीजर कल रिलीज होगा, जिसे लेकर प्रशंसक आज से उत्साहित दिख रहे हैं। 'गेम चेंजर' में शंकर के निर्देशन, रोमांचक कहानी, और दमदार स्टार कास्ट की वजह से दर्शकों में एक खास उत्साह है।
 
विज्ञापन
Kiara Advani Looks Like A Mermaid In Game Changer before its teaser released Ram charan film New Poster
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
फिल्म में कियारा के इस लुक के बाद से ही प्रशंसक और सेलेब्स लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लिखने की बजाए लाल रंग का हार्ट इमेजी बनाया है। वहीं एक प्रशंसक ने लिखा, 'जलपरी'। वहीं एक और प्रशंसक ने लिखा, 'क्वीन'। इस फिल्म में राम चरण डबल अवतार में नजर आएंगे। यह फिल्म पूरी तरह से एकशन-थ्रिलर फिल्म है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed