फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कियारा आडवाणी का खुलासा: शेरशाह के गानों ने डिंपल चीमा के दिल को गहराई से छुआ, परिवार की बात सुन आंखों में आ गए थे आंसू

Thu, 19 Aug 2021 12:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 19 Aug 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani says Shershaah songs moved Vikram Batra's fiancée Dimple Cheema
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म शेरशाह में कियारा आडवाणी के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा है। इस फिल्म में कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच की केमेस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आई है। फिल्म में कियारा आडवाणी ने दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल चीमा का किरदार निभाया है। कियारा आडवाणी ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि डिंपल चीमा को शेरशाह के गानों ने प्रभावित किया। फिल्म के गानों ने उनके दिल को गहराई से छूआ है।   



कियारा आडवाणी ने कहा, यह फिल्म डिंपल चीमा को भावुक करने वाली फिल्म है। फिल्म के रिलीज होने के बाद मैंने उन्हें मैसेज किया था। फिल्म के गानों ने उन्हें प्रभावित किया है। वो निजता चाहती हैं और मैं उनकी निजता का सम्मान करती हूं। कियारा आडवाणी का कहना है कि वो जब कैप्टन विक्रम बत्रा के परिवार से मिली थीं, तो उनके आंखों में आंसू आ गए थे। 

Kiara Advani says Shershaah songs moved Vikram Batra's fiancée Dimple Cheema
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

कियारा ने अपने साक्षात्कार में कहा कि फिल्म के बाद मैं जब कैप्टन बत्रा के परिवार से मिलीं, तो उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल डिंपल की तरह लग रही थी। इस बात से मेरी आंखों में आंसू आ गए। मुझे पता है कि गानों ने उन्हें गहराई से छुआ है। कियारा ने कहा कि डिंपल को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही है। 


 

Kiara Advani says Shershaah songs moved Vikram Batra's fiancée Dimple Cheema
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
आपको बता दें कि डिंपल चीमा और दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा शादी करने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही कारगिल युद्ध में अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए कैप्टन विक्रम बत्रा शहीद हो गए और उसके बाद डिंपल चीमा ने हमेशा के लिए उनकी यादों को संजो कर रखने की कसम खाई और वो अब तक अविवाहित हैं। फिल्म में कारगिल युद्ध में विक्रम बत्रा के शौर्य गाथा के साथ ही उनकी प्रेम कहानी भी दर्शाई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani says Shershaah songs moved Vikram Batra's fiancée Dimple Cheema
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

फिल्म शेरशाह की तैयारी के वक्त अभिनेत्री कियारा आडवाणी डिंपल चीमा से मिलीं थीं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि डिंपल ने कैप्टन विक्रम बत्रा के शहीद होने के बाद अविवाहित रहना चुना और वह अपनी जिंदगी से खुश हैं। उन्होंने कहा था कि वह इतनी खुश हैं कि जैसे दिवंगत विक्रम बत्रा अभी भी उनके आसपास हों।


 

विज्ञापन
Kiara Advani says Shershaah songs moved Vikram Batra's fiancée Dimple Cheema
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म शेरशाह के बाद अब कियारा आडवाणी भूल भुलैया 2 में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed