भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की नई वेब सीरीज 'किलर सूप' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी एक बार फिर जबरदस्त किरदार में नजर आएंगे। कोंकणा सेन शर्मा सीरीज में उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही है, जो एक महत्वाकांक्षी शेफ है, वह चाहती है कि दुनिया उनके पाया सूप का आनंद ले। इसी थीम पर शनिवार को मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां पर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने किरदार को लेकर दिलचस्प खुलासा किया।
Killer Soup: मनोज बाजपेयी ने ‘किलर सूप’ को लेकर किया सबसे बड़ा इशारा, जितना काम किया, उतने पैसे भी नहीं मिले?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज 'किलर सूप' का ट्रेलर लांच हो चुका है। इसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी दो किरदार में नजर आ रहे हैं। हालांकि, प्रेस कांफ्रेंस में मनोज बाजपेयी ने अपने किरदार के बारे में एक नया खुलासा कर दिया, अब पता नहीं कि ये मजाक में था कि या वाकई सच में। वह कहते हैं, 'सीरीज में मैं तीन किरदार निभा रहा हूं। इस सीरीज में मेरे तीनों किरदार को फिल्माना निर्देशक अभिषेक चौबे के लिए इतना आसान नहीं था। लंच से पहले प्रमेश, लंच के बाद उमेश और शाम को प्रभाकर का किरदार निभाया था। हमारे यहां ही ऐसा संभव है कि एक कलाकार एक ही दिन में तीन अलग-अलग किरदार निभा लेता है। जबकि हॉलीवुड में ऐसा नहीं होता है।'
अभिनेता मनोज बाजपेयी की दुखती रग एक बार दुखी तो फिर उनसे रहा नहीं गया। उनका पूरा का पूरा दर्द इसके बाद निकलकर बाहर आ गया। मनोज ने कहा, 'हॉलीवुड में अगर कोई एक्टर किसी फिल्म में डबल भूमिका निभा रहा है तो एक किरदार की शूटिंग करने के बाद दूसरे किरदार की शूटिंग कम से कम 10 दिनों के बाद करता है और उसके पैसे भी अधिक मिलते है। इसकी वजह से कलाकार को मोटिवेशन मिलता है, लेकिन हमारे यहां ऐसा मोटिवेशन नहीं मिलता है।' कम मेहनताने में ज्यादा काम का ये इशारा जिसको भी समझ आया, उसे ये भी समझ आ गया कि अब सीरीज देखनी है या नहीं।
Celebs: फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद दमदार वापसी नहीं कर पाए ये बड़े सितारे, कुछ हुए गायब तो कोई कर रहा संघर्ष
अभिनेता मनोज बाजपेयी की माने तो वह पहली बार वेब सीरीज 'किलर सूप' में ट्रिपल भूमिका निभा रहे हैं। वह कहते हैं, 'आठ एपिसोड की इस सीरीज के लिए मुझे 500 पेज की स्क्रिप्ट पकड़ा दी गई। मुझे अभिषेक चौबे की निर्देशन क्षमता पर पूरा भरोसा था। मैंने पूरी ईमानदारी के साथ अपने किरदार को निभाने की कोशिश की है। वैसे तो आजकल के एक्टर बोलते हैं कि हार्ड वर्क कर रहे हैं, लेकिन पता नहीं कहां हार्ड वर्क कर रहे हैं।'
Deadly: करण जौहर की अगली फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ जमेगी जान्हवी कपूर की जोड़ी, वरुण बनेंगे खलनायक?
निर्देशक अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘किलर सूप’ एक क्राइम थ्रिलर है। यह सीरीज पहले 'सूप' के नाम से बन रही थी बाद में इसका नाम बदलकर 'किलर सूप' कर दिया गया। कहते हैं कि सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा चिकन का पाया सूप बनाने नजर आने वाली हैं, जबकि पाया सूप जो उत्तर भारत में बनता है, उसकी रेसिपी कुछ और ही है। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी, कोंकणा सेन शर्मा के अलावा नासर, सयाजी शिंदे, लाल, अंबुथासन, अनुला नावलेकर और कानी कुसरुति की मुख्य भूमिकाएं हैं।
Ira Nupur Wedding: उदयपुर में मिनी ड्रेस में नजर आईं आयरा, पत्नी के लिए स्पेशल गाना गाते दिखे नूपुर शिकरे