फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को याद आए पुराने दिन, बोले- निर्देशक शेखर कपूर ने दी थी फिल्मों में जाने की सलाह

Thu, 11 Jan 2024 10:43 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 11 Jan 2024 10:43 AM IST
सार

'किलर सूप' की सह-कलाकार कोंकणा सेन शर्मा के साथ बातचीत में मनोज ने उन दिनों को याद किया जब निर्देशक शेखर कपूर ने उन्हें फिल्मों में किस्मत आजमाने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
Killer Soup star Manoj Bajpayee reveals Director Shekhar Kapur had advised him to go into bollywood industry
मनोज बाजपेयी - फोटो : social media

अभिनेता मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'किलर सूप' आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। अभिनेता आखिरी बार फिल्म 'जोरम' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय की दर्शकों ने काफी सराहना की। हाल ही में, 'किलर सूप' की सह-कलाकार कोंकणा सेन शर्मा के साथ बातचीत में मनोज ने उन दिनों को याद किया जब निर्देशक शेखर कपूर ने उन्हें फिल्मों में किस्मत आजमाने के लिए कहा था। 

Killer Soup star Manoj Bajpayee reveals Director Shekhar Kapur had advised him to go into bollywood industry
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कहा, 'मैं फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई जाना चाहता था, लेकिन मैं रास्ता भटक गया। उस समय मैं दिल्ली में बहुत आनंद ले रहा था, लेकिन निर्देशक शेखर कपूर हम सभी को फिल्म बैंडिट क्वीन में ले गए। एक रात चंबल में हम उनके साथ आराम से बैठे थे, और फिर उन्होंने हम लोगों से कठिन सवाल पूछना शुरू कर दिया।' उन्होंने हम सभी से पूछा, 'फिल्म खत्म होने के बाद आपकी क्या योजनाएं हैं?' और हम सभी ने एक सुर में कहा कि हम वापस जाएंगे और थिएटर करेंगे।'

यह भी पढ़ें: KWK 8: ऋषि कपूर के बारे में नीतू कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'पार्टी में नहीं जाने देते थे'

Killer Soup star Manoj Bajpayee reveals Director Shekhar Kapur had advised him to go into bollywood industry
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा, 'निर्देशक ने फिर हम लोगों से पूछा कि कल तुम्हारी शादी हो जाएगी, आपके परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए पैसा कहां से आएगा? उनके सवाल का जवाब देते हुए मैंने कहा, 'कौन शादी करना चाहता है? उन्होंने फिर कहा कि मान लीजिए कि आप कल बीमार पड़ जाएंगे, तो फिर क्या करोगे। मनोज ने कहा कि उनके सवालों का हमारे पास कोई जवाब नहीं था, लेकिन वे सोच में पड़ गए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Killer Soup star Manoj Bajpayee reveals Director Shekhar Kapur had advised him to go into bollywood industry
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कहा, 'मैं निर्देशक की सलाह के बाद मुंबई चला गया। हालांकि, मुझे तुरंत उस तरह के प्रस्ताव नहीं मिले, जैसा मैं चाहता था, लेकिन निर्देशक राम गोपाल वर्मा से हुई अचानक मुलाकात के बाद मेरा जीवन बदल गया। उन्होंने मुझे फिल्म 'सत्या' में कास्ट किया, जिसने मुझे फिल्म स्टारडम तक पहुंचा दिया।' 

यह भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: 'मैं अटल हूं' की रिलीज के बाद अभिनय से ब्रेक लेंगे पंकज त्रिपाठी! बोले- अब मैं त्याग दूंगा...

विज्ञापन
Killer Soup star Manoj Bajpayee reveals Director Shekhar Kapur had advised him to go into bollywood industry
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'द फैमिली मैन सीजन 3' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज का निर्देशन राज और डीके करने वाले हैं। मनोज ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि इस सीरीज की शूटिंग साल 2024 के फरवरी महीने में शुरू होगी। 'द फैमिली मैन सीजन 3' की ज्यादातर शूटिंग नॉर्थ-ईस्ट में की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed