फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किम शर्मा ने प्रीति झंगियानी की तस्वीर पर किया ऐसा कमेंट, लिखा- 'इतनी बदसूरत...'

Tue, 21 Apr 2020 07:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 21 Apr 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
kim sharma reacts to preeti jhangianis Throwback Photo From The Sets of Mohabbatein
प्रीति झंगियानी, किम शर्मा - फोटो : Social Media

इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सभी लोग चाहे वो आम हों या खास, घर पर बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स को अब अपने पुराने दिनों की याद सता रही है। तो वहीं अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने भी अपने फैन्स के साथ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। लेकिन लगता है कि ये तस्वीरें अभिनेत्री किम शर्मा को पसमद नहीं आ रही हैं। तभी तो किम ने प्रीति की फोटो पर ऐसा कमें किया है जिसे देख सभी हैरान रह गए।

kim sharma reacts to preeti jhangianis Throwback Photo From The Sets of Mohabbatein
Preeti Jhangiani

इन दिनों सारे बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सभी फैन्स के साथ अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या साझा करते रहते हैं। तो वहीं कुछ लोग फैंस के साथ अपने पुराने दिनों को साझा करने में भी लगे हुए हैं। इसी कड़ी में नाम जुड़ा है बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झंगियानी का। प्रीति झंगियानी फिल्म 'मोहब्बतें' के सेट से दो तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें अभिनेत्री किम शर्मा को जरा भी पसंद नहीं आईं। यहां तक कि किम ने इस तस्वीर पर 'बदसूरत' तक लिख दिया।

kim sharma reacts to preeti jhangianis Throwback Photo From The Sets of Mohabbatein
प्रीति झंगियानी की तस्वीर पर किम शर्मा का कमेंट - फोटो : Social Media

दरअसल प्रीति ने जो तस्वीर साझा की है। उस तस्वीर में प्रीति के साथ किम शर्मा भी हैं। और ये कमेंट किम ने खुद के लिए ही किया है। किम ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'मैं इतनी बदसूरत क्यों थी'। किम का ये कमेंट अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि ये तस्वीर दोनों की फिल्म 'मोहब्बतें' के दौरान की है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Major #throwback From the sets of #mohabbatein with the iconic #yashchopra and all the Mamas ! 💕 @myswitzerlandin @yrf

A post shared by Preeti Jhangiani (@jhangianipreeti) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kim sharma reacts to preeti jhangianis Throwback Photo From The Sets of Mohabbatein
मोहब्बतें - फोटो : Social Media

वहीं इसी के साथ प्रीति ने एक दूसरी तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में प्रीति के अलावा फिल्ममेकर स्वर्गीय यश चोपड़ा जी प्रीति झंगियानी की मां, किम शर्मा और उनकी मां भी हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रीति करते हुए लिखा है, 'मेजर थ्रोबैक मोहब्ब्तें के सेटसे आईकॉनिक यश चोपड़ा और सभी मम्मियों के साथ।'

विज्ञापन
kim sharma reacts to preeti jhangianis Throwback Photo From The Sets of Mohabbatein
किम शर्मा और प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 20 साल पहले किम शर्मा और प्रीति झंगियानी फिल्म मोहब्बतें में नजर आई थीं। इन दोनों के अलावा फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज और जिमी शेरगिल भी नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed