फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Waves 2025: पीएम मोदी की पहल के कायल हुए शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

Tue, 31 Dec 2024 08:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 31 Dec 2024 08:25 AM IST
सार

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने वेव्स 2025 समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस पहल को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन
King Actor Shah Rukh Khan praises Prime minister Narendra Modi Waves 2025
शाहरुख खान, पीएम मोदी - फोटो : यूट्यूब. एएनआई

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र के लिए उनके दृष्टिकोण का समर्थन करते नजर आए। उन्होंने आगामी वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट 2025 (वेव्स) को लेकर सोशल मीडिया पर अपना उत्साह व्यक्त किया। 


यह भी पढ़ें-  Rowdy Rathore 2: ‘राउडी राठौर 2’ से जुड़ी अपडेट आई सामने, प्रशंसकों को करना पड़ सकता है इंतजार

King Actor Shah Rukh Khan praises Prime minister Narendra Modi Waves 2025
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
शाहरुख ने की पीएम मोदी की तारीफ

एक्स अकाउंट पर शाहरुख ने पीएम मोदी की इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं बड़ी उत्सुकता से अपने देश में आयोजित होने वाले वेव्स- फिल्म और मनोरंजन विश्व शिखर सम्मेलन  का इंतजार कर रहा हूं। यह हमारी इंडस्ट्री के लिए एक ऐसा उत्सव है, जो फिल्म की इंडस्ट्री के भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान से रूबरू कराएगा। सबसे बढ़कर, यह एक ऐसा अवसर है जो रचनात्मकता को बढ़ावा देगा। 
यह भी पढ़ें- Year Ender 2024: इस साल इन साउथ फिल्मों ने मचाया धमाल, अगर नहीं देखी हैं तो आज ही लिस्ट में करें शामिल

King Actor Shah Rukh Khan praises Prime minister Narendra Modi Waves 2025
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/@BJP4India
फरवरी में होगा आयोजन

वेव्स 2025 समिट 5 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। पीएम मोदी ने अपनी आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "भारत अपने फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर गर्व करता है। यह हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ता है। हमारी सॉफ्ट पावर को मजबूत करता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
King Actor Shah Rukh Khan praises Prime minister Narendra Modi Waves 2025
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समिट में दुनियाभर से पहुंचेंगे रचनात्मक लोग

उन्होंने यह भी कहा कि इस समिट में मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गज और रचनात्मक दुनिया से लोग भारत आएंगे। यह समिट भारत को ग्लोबल कंटेंट क्रिएशन का हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।" 

विज्ञापन
King Actor Shah Rukh Khan praises Prime minister Narendra Modi Waves 2025
अक्षय कुमार, संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
इन सितारों ने भी की प्रधानमंत्री की तारीफ

पीएम मोदी की इस पहल की अभिनेता अक्षय कुमार और संजय दत्त समेत कई सितारों ने तारीफ की है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के चेयरमैन और मशहूर गीतकार प्रसून जोशी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह समिट भारत की कंटेंट इंडस्ट्री और उसकी विशाल संभावनाओं पर प्रकाश डालेगी।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed