{"_id":"67735a8d71a4741fa303e764","slug":"year-ender-2024-i-do-not-hate-you-but-you-were-difficult-malaika-arora-said-about-year-2024-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: 'साल 2024, मैं तुमसे नफरत नहीं करती लेकिन...', मलाइका अरोड़ा ने बीते साल को लेकर कही अपनी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora: 'साल 2024, मैं तुमसे नफरत नहीं करती लेकिन...', मलाइका अरोड़ा ने बीते साल को लेकर कही अपनी बात
Tue, 31 Dec 2024 08:15 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 31 Dec 2024 08:15 AM IST
सार
मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने बीते साल में हुई चीजों और अपने अनुभव के बारे में बात की है।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा साल 2024 में अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहीं। पहले उनका अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हुआ फिर अभिनेत्री के पिता का निधन हो गया। सोशल मीडिया पर मलाइका ने एक पोस्ट कर बताया कि उनका साल काफी कठिन रहा।
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial
साल 2024 को लेकर साझा किए अपने विचार
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट साझा की है। उन्होंने बताया कि ये साल उनके लिए कितना मुश्किल रहा। पोस्ट साझा कर मलाइका ने लिखा- साल 2024, मैं तुमसे नफरत नहीं करती लेकिन तुम बहुत मुश्किल रहे। बहुत सी चुनौतियां, बहुत सारे बदलाव और बहुत सारी सीख। तुमने मुझे दिखाया कि जीवन कैसे बदलता है। पलक झपकते ही जीवन में कितने बदलाव आ जाते हैं। मुझे लगता है मुझे खुद पर और भरोसा करना चाहिए। इस साल ने मुझे बताया कि मेरी मानसिक, शारीरिक और इमोशनल हेल्थ मेरे लिए कितनी जरूरी है।

ऐसा सोचती हैं मलाइका
पोस्ट में लिखा, इस दौरान और भी बहुत सारी चीजें हैं, जिन्हें मुझे समझना होगा लेकिन मुझे लगता है, समय के साथ चीजें और समझ में आने लगेंगी। चीजों के होने की कुछ न कुछ वजह होती है, मैं इस बात को पूरी तरह से मानती हूं।

उतार-चढ़ाव भरा रहा साल 2024
बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों ने साथ में कई सारी तस्वीरें भी साझा की। वहीं, मई में खबरें आईं कि दोनों ने अपने रास्ते बदल लिए हैं। वे नहीं चाहते थे कि उनके रिश्ते को लेकर कोई बात करे। ब्रेकअप की खबरों के बीच ही अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को मलाइका के घर जाकर उनसे मिलते देखा गया।

- फोटो : सोशल मीडिया
इन शो में नजर आई मलाइका
मलाइका अरोड़ा की वर्कफ्रंट की बात करें तो वे रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में देखा गया था। वहीं, अर्जुन कपूर को सिंघम अगेन में डेंजर लंका के किरदार में देखा जाएगा।