फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiran Rao: आजाद के जन्म से पहले मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी थीं किरण राव, बोलीं- बच्चा पैदा करना काफी मुश्किल है

Fri, 19 Apr 2024 11:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 19 Apr 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
Kiran Rao opened up about her miscarriages in a interview says I was finding it very hard to have a child
किरण राव, आजाद और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने अपने तलाक की घोषणा से सुर्खियां बटोरीं। किरण राव बीते दिनों अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर चर्चा में थी। अपने बेटे आजाद का साथ में पालन करते हुए दोनों साथ में इस फिल्म का प्रमोशन करते दिखाई दिए थे। अब हाल ही में, किरण राव ने अपनी निजी जिंदगी और बेटे आजाद को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म निर्माता ने क्या कहा है।

Kiran Rao opened up about her miscarriages in a interview says I was finding it very hard to have a child
किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में किरण राव ने मातृत्व के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि बेटे आजाद के जन्म से पहले वह मिसकैरेज का दर्द भी झेल चुकी हैं।  किरण ने साझा किया कि उस समय उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं और इसके बाद भी उन्होंने बच्चे के जन्म के लिए बहुत कोशिश की थी, जिस कारण उन्हें इस दर्द को झेलना पड़ा था।

Kiran Rao opened up about her miscarriages in a interview says I was finding it very hard to have a child
किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

किरण ने कहा, "जिस साल धोबी घाट बनाया गया, उसी साल आजाद का जन्म हुआ था। उससे पहले भी पाँच वर्षों तक मैंने बच्चे के जन्म के लिए बहुत कोशिश की थी। मुझे बहुत सारे गर्भपात, बहुत सारी व्यक्तिगत, शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मेरे लिए बच्चा करना बहुत मुश्किल हो रहा था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiran Rao opened up about her miscarriages in a interview says I was finding it very hard to have a child
किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

किरण ने आगे कहा, "मैं सच में एक बच्चा करने के लिए उत्सुक थी, इसलिए जब आजाद का जन्म हुआ तो... मुझे कोई निर्णय नहीं लेना पड़ा। जाहिर है, मैं बस अपने बच्चे का पालन-पोषण करना चाहती थी।"

विज्ञापन
Kiran Rao opened up about her miscarriages in a interview says I was finding it very hard to have a child
आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

आजाद के जन्म के बाद किरण ने फिल्म निर्देशन से दूरी बना ली और कहा कि उन्हें 10 साल से अधिक समय तक फिल्म न बनाने का कोई मलाल नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे आजाद के साथ रहने में बहुत आनंद आया। वे मेरे जीवन के कुछ सबसे अच्छे वर्ष थे। मुझे 10 वर्षों में कोई फिल्म न बना पाने का कभी अफसोस नहीं होगा। मुझे कोई पछतावा नहीं है क्योंकि मैंने इसका पूरा आनंद लिया।''

Shahrukh Khan: शाहरुख एक दिन बनेंगे सुपरस्टार, इस अभिनेता ने स्ट्रगल के दिनों में ही कर दी थी भविष्यवाणी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed