अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी बॉलीवुड में हमेशा अपने सशक्त और बोल्ड किरदारों की वजह से ही जानी जाती हैं। साल 2010 में बॉलीवुड में खिचड़ी द मूवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री इंदु सरकार, पिंक, मिशन मंगल और उरी जैसी हिट फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। कीर्ति ने दर्शकों के बीच अपनी पहचान और जगह दोनों बनाई हैं। कीर्ति ने अपने करियर से लेकर निजी जिंदगी तक में खूब स्ट्रगल देखा है। अभिनेत्री ने साल 2021 की शुरुआत में अपने पति साहिल सहगल से पांच साल बाद अलग होने का फैसला लिया था। हालांकि उस समय तो अभिनेत्री ने तलाक का कारण नहीं बताया था, लेकिन बाद में उन्होंने कई सारे बयान दिए जो खूब चर्चा में रहे। आज अभिनेत्री अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें आप तक पहुंचाने जा रहे हैं।
Kirti Kulhari Birthday: महज पांच साल का साथ और हो गया तलाक, कुछ ऐसी रही है कीर्ति कुल्हारी की लव लाइफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंक की रिलीज से पहले हुई थी शादी
कीर्ति कुल्हारी राजस्थान के झुंझुनू की रहने वाली हैं। कीर्ति और साहिल की मुलाकात एक विज्ञापन में काम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद कीर्ति ने साहिल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया, फिर क्या था साहिल मना नहीं कर पाए और दोनों ने 2016 में शादी कर ली। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया था कि शुरुआत में वह कोई बड़ी स्टार नहीं थीं। पिंक के बाद लोगों ने उन्हें जानना शुरू किया। उन्होंने बताया था कि पिंक की रिलीज के 3-4 महीने पहले ही अभिनेत्री की शादी हुई थी।
पांच साल बाद ले लिया था तलाक
शादी के पांच साल बाद कीर्ति कुल्हारी की एक पोस्ट ने उनके फैंस को हैरत में डाल दिया था, जब उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला लिया। अभिनेत्री ने बिना तलाक लिए अपने पति को छोड़ दिया है। पति से अलग होने के बाद वह अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में थीं। उन्होंने अपनी ही शादी को ओवररेटेड बताया था। अब कीर्ति अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करती हैं।
इन वेब सीरीज में आ चुकी हैं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में आई वेब सीरीज ह्यूमन में अभिनेत्री ने अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा बिखेरा है। इसके पहले वह क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइन्ड क्लोज डोर्स, बार्ड और ब्लड और फोर मोर शॉर्टस में भी नजर आ चुकी हैं।