फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paresh Rawal: परेश रावल के जन्मदिन पर देखें उनके किरदारों और परिवार से जुड़ी 10 दुर्लभ तस्वीरें

Mon, 30 May 2022 08:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 30 May 2022 08:32 AM IST
विज्ञापन
Paresh Rawal birthday today, see 10 rare pictures related to his characters and family
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। वह हर साल 30 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। परेश एक ऐसे कलाकार हैं जो किसी भी रोल में आसानी से फिट हो जाते हैं। चाहे अपने निगेटिव किरदार से डराना हो या फिर गंभीर रोल से लोगों को भावुक करना या फिर अपने कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देना हो, परेश हर किरदार को ऐसे तरीके से निभाते हैं जैसे लगता है कि किरदार उन्हीं को ध्यान में रखकर गढ़े गए हो। अपने 40 साल के करियर में उन्होंने कई यादगार फिल्में की हैं। एक अच्छा एक्टर होने के साथ वह एक फैमली मैन भी हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम उनके किरदारों और परिवार से  जुड़ी 10 दुर्लभ तस्वीरें आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।

Paresh Rawal birthday today, see 10 rare pictures related to his characters and family
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

परेश रावल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में फिल्म 'अर्जुन' से की थी। हालांकि उनको असली पहचान साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'नाम' से मिली। इसके बाद वह एक के बाद कई फिल्मों नजर आए।

Paresh Rawal birthday today, see 10 rare pictures related to his characters and family
सरदार - फोटो : सोशल मीडिया

करियर के नौ साल के बाद उनके खाते में एक ऐसी फिल्म आई जिसकी वजह से वह न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचाने जाने लगे। यह फिल्म थी 'सरदार'। इस फिल्म में परेश सरदार वल्लभभाई पटेल के किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh Rawal birthday today, see 10 rare pictures related to his characters and family
फिल्म- दौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में परेश निगेटिव रोल में नजर आते थे। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में बतौर विलेन भी काम किया है। ये तस्वीर फिल्म 'दौड़' की है जिसमें वह नाकारात्मक भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
Paresh Rawal birthday today, see 10 rare pictures related to his characters and family
फिल्म- हेराफेरी - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी फिल्मों की वजह से उन्हें अलग पहचान मिली। वह फिर हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना, दीवाने हुए पागल, हंगामा जैसी कॉमेडी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed