फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan: क्रिकेटर रोहित शर्मा को कंगना ने बताया 'धोबी का कुत्ता', ट्विटर ने डिलीट किया ट्वीट

Thu, 04 Feb 2021 02:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 04 Feb 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Kangana Ranut used abusive word for Rohit Sharma on twitter later delete
कंगना रणौत, रोहित शर्मा - फोटो : Instagram

इन दिनों किसान आंदोलन का मुद्दा जबरदस्त चर्चा में है और देश के दिग्गज सितारे इस मामले पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और राजनीति से लेकर खेल से जुड़ी मशहूर हस्तियां किसान आंदोलन के मामले पर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए साझा कर रही हैं। हालांकि इन सबके बीच अपनी बेबाक राय रखने वाली कंगना रणौत कई मशहूर हस्तियों से पंगा लेती दिख रही हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भी इस मामले पर अपने विचार व्यक्त किए, लेकिन कंगना ने उनके लिए बेहद ही आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए खरी खोटी सुना दी।

Kisan Andolan Kangana Ranut used abusive word for Rohit Sharma on twitter later delete
रोहित शर्मा - फोटो : Instagram

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भारत की एकता को लेकर ट्वीट किया जिसके बाद कंगना रणौत ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए क्रिकेटर्स को 'धोबी का कुत्ता' बता दिया। रोहित ने ट्वीट किया, 'जब भी हम सब साथ खड़े रहे हैं भारत हमेशा ताकतवर रहा है और एक उपाय निकालना इस समय जरूरत बन गया है। हमारे देश की भलाई में हमारे किसान एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं और मुझे उम्मीद है कि हम साथ मिलकर जल्द ही उपाय निकालेंगे। #IndiaTogether।


 

Kisan Andolan Kangana Ranut used abusive word for Rohit Sharma on twitter later delete
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

रोहित शर्मा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना ने बेहद ही आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, 'ये सारे क्रिकेटर्स का हाल धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का वाला क्यों हो गया है।किसान ऐसे कानून के खिलाफ क्यों होंगे जो उनके ही भले के लिए है। ये लोग आतंकवादी हैं जो बवाल मचा रहे हैं। ऐसा कहो ना, इतना डर लगता है? हालांकि कंगना का ये ट्वीट अब डिलीट हो चुका है, लेकिन ये साफ नहीं हो पाया है कि कंगना ने खुद ये ट्वीट डिलीट किया है या ये ट्वीटर की तरफ से इसे डिलीट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Kangana Ranut used abusive word for Rohit Sharma on twitter later delete
रिहाना-कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना इससे पहले बहुत से सेलेब्स को खरी खोटी सुना चुकी हैं। किसान आंदोलन के मुद्दे पर हॉलीवुड गायिका रिहाना ने ट्वीट किया था कि, 'हम इस बारे में क्यों बात नहीं कर रहे हैं'? उनके ट्वीट के जवाब में कंगना ने उन्हें बेवकूफ बता दिया था। कंगना ने जवाब देते हुए लिखा था, 'इसके बारे में कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा क्योंकि ये किसान नहीं आतंकवादी हैं जो भारत को बांटना चाह रहे हैं ताकी चीन जैसे राष्ट्र हम पर कब्जा जमा लें। तुम शांत बैठो बेवकूफ। हम लोग तुम्हारे जैसे बेवकूफ नहीं हैं जो अपने देश को बचा लें'।

विज्ञापन
Kisan Andolan Kangana Ranut used abusive word for Rohit Sharma on twitter later delete
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना के रिहाना को इस तरह जवाब देने पर काफी लोगों ने कंगना को ट्रोल भी किया है। बहुत से लोग कंगना को समर्थन भी दे रहें हैं तो कई लोग उनके बात करने के तरीके पर उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर कंगना और दिलजीत की भी ट्विटर लड़ाई शुरू हो चुकी हैं जहां दोनों कलाकार एक दूसरे पर वार करते नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed