फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशोर कुमार का जन्मदिन और सुशांत केस में दोस्त का बड़ा खुलासा, पांच खबरें

Tue, 04 Aug 2020 06:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 04 Aug 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
Kishore Kumar Birthday Sushant Singh Rajput Friend Siddharth Pithani revealed entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय प्लेबैक सिंगर, अभिनेता, लेखक, फिल्म निर्माता, संगीतकार, स्क्रीनराइटर... इतने सारे गुणों के धनी किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार था। लेकिन उन्हें उनके स्क्रीन के नाम किशोर कुमार से ही पहचान मिली। किशोर कुमार अभिन्न प्रतिभा के धनी थे। इसके अलावा वो व्यवहार से मजाकिया और मस्तमौला किस्म के इंसान थे। किशोर कुमार तो हमारे बीच नहीं पर उनकी यादें आज भी जिंदा हैं।



Kishore Kumar Birthday: 'मसूर की दाल' देख बना लिया था मसूरी जाने का प्लान, मनमौजी किशोर दा के मजेदार किस्से...

 

Kishore Kumar Birthday Sushant Singh Rajput Friend Siddharth Pithani revealed entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच करने मुंबई पहुंचे बिहार के पुलिस अधिकारी विनय तिवारी को रविवार देर रात जबरन क्वारंटीन किए जाने को लेकर महाराष्ट्र और बिहार सरकार आमने-सामने आ गई हैं। मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिहार पुलिस को इस मामले की जांच करने का कोई अधिकार नहीं है। मुंबई पुलिस सुशांत मामले की गंभीरता से पारदर्शी जांच कर रही है और जांच सही दिशा में चल रही है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि जो भी हुआ, ठीक नहीं हुआ।

सुशांत केस: पटना पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, मुंबई पुलिस बोली- बिहार पुलिस को जांच का अधिकार नहीं

 

Kishore Kumar Birthday Sushant Singh Rajput Friend Siddharth Pithani revealed entertainment news
विकास सिंह, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला गहराता ही जा रहा है। मामले को लेकर मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच चल रही घमासान इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस पर मुंबई पुलिस का रवैया काफी हद तक शक के दायरे में आ रहा है। हाल ही में पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन कर देने के बाद ये मामला मुंबई पुलिस पर और भी ज्यादा सवाल खड़े कर रहा है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने भी मामले को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'इस मामले को CBI को देना ही होगा'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kishore Kumar Birthday Sushant Singh Rajput Friend Siddharth Pithani revealed entertainment news
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान

अरबाज खान का जन्म 4 अगस्त 1967 को हुआ था। अभिनेता के तौर पर उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने अपने भाई सलमान खान के साथ मिलकर दबंग जैसी फिल्में बनाई जिसमें उन्हें अच्छी सफलता मिली। साल 2017 में अरबाज ने अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक ले लिया था। इस तलाक की वजह उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई थी।

इस वजह से हुआ था अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक, इंटरव्यू में किया था खुलासा

 

विज्ञापन
Kishore Kumar Birthday Sushant Singh Rajput Friend Siddharth Pithani revealed entertainment news
सुशांत के रूममेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने कई खुलासे किए हैं - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई में जांच के लिए पहुंची बिहार पुलिस लगातार इस मामले में पूछताछ कर रही है। इधर सुशांत के करीबी भी लगातार मीडिया में आकर कई राज से पर्दा उठाने लगे हैं। हाल ही में सुशांत के रूममेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने कई खुलासे किए। सिद्धार्थ ने कहा कि अपनी मैनेजर दिशा सालियन की मौत की खबर सुनकर सुशांत पूरा दिन रोते रहे।

'दिशा सालियन की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गए थे सुशांत', दोस्त का खुलासा- पूरा दिन रोते रहे
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed