{"_id":"62022e64787bb31a07639f5f","slug":"kishore-kumar-songs-banned-during-emergency-pm-modi-targets-congress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emergency Side Effects: कांग्रेस पर खूब बरसे पीएम मोदी, कहा- इंदिरा गांधी के पक्ष में न बोलने पर बैन हुए किशोर कुमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Emergency Side Effects: कांग्रेस पर खूब बरसे पीएम मोदी, कहा- इंदिरा गांधी के पक्ष में न बोलने पर बैन हुए किशोर कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर तीखा वार किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा तो दिया ही, साथ ही विपक्ष खासकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने किशोर कुमार का भी जिक्र किया। इस बात से तो आप सभी वाकिफ होंगे कि आपातकाल के उस काले दौर से फिल्में और कलाकार भी अछूते नहीं रहे और कईयों को इसका शिकार होना पड़ा। इन्ही में से एक थे दिग्गज गायक और अभिनेता किशोर कुमार।
2 of 4
पीएम मोदी(फाइल)
- फोटो : संसद टीवी
आकाशवाणी पर बैन हो गये थे किशोर कुमार के गाने
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- किशोर कुमार को इमरेंसी के पक्ष में नहीं बोलने के कारण प्रताड़ित किया गया था। हम जानते हैं कि एक विशेष परिवार के खिलाफ थोड़ी भी आंख उठाने की कोशिश करते हैं तो क्या हश्र होता है।
3 of 4
किशोर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या हुआ था किशोर कुमार के साथ
आपातकाल के दौरान कांग्रेस चाहती थी कि सरकारी योजनाओं की जानकारी किशोर कुमार अपनी आवाज में गाकर दें। इसके लिए उन्होंने किशोर कुमार से संपर्क किया। इंदिरा गांधी के प्रचारक और तब के सूचना प्रसारण मंत्री वीसी शुक्ला ने किशोर कुमार के पास संदेश भेजा कि वह इंदिरा गांधी के लिए गीत गाएं लेकिन किशोर कुमार ने इसके लिए मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
किशोर कुमार, इंदिरा गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
मैं किसी दूसरे के हुकूम से नहीं गाता...
यह बात कांग्रेस को इस कदर नागवार गुजरी कि उन्होंने किशोर कुमार के गानों पर बैन लगा दिया। किशोर कुमार के गाने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नहीं चलाए जाते थे। यह सिलसिला करीब तीन साल तक चला। इसपर बात करते हुए एक बार किशोर कुमार ने कहा था 'कोई भी मुझसे वो नहीं करा सकता जो मैं नहीं करना चाहता। मैं किसी दूसरे की इच्छा या हुकूम से नहीं गाता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।