बॉलीवुड के दबंग खान सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म का सितारों ने जबरदस्त तरीके से प्रमोशन किया था। इसी दौरान पलक तिवारी ने सलमान खान को लेकर एक ऐसी बात कही थी, जो कि अभी तक चर्चा का विषय बनी हुई है। पलक तिवारी ने कहा था कि सलमान खान की फिल्म के सेट पर डीप नेकलाइन ड्रेस पहनने पर रोक है। इसपर शहनाज गिल ने भी अपनी बात रखी थी, लेकिन अब तक सलमान खान ने इसपर कुछ नहीं कहा था। अब सल्लू मियां ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Salman Khan: लो नेकलाइन ड्रेस न पहनने के रूल पर सलमान का खुलासा, महिलाओं को लेकर कही ऐसी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के जरिए डेब्यू किया है। बीते दिनों किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के दौरान पलक तिवारी ने कई मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कई लोगों को ये बात मालूम है, सलमान सर का एक रूल होता है कि लड़कियों की मेरे सेट पर नेकलाइन यहां तक होनी चाहिए। सभी लड़कियां कवर्ड होनी चाहिए, अच्छी प्रॉपर लड़कियों की तरह।'
इसे भी पढ़ें- Sooraj Pancholi Interview: सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग पर सनसनीखेज खुलासा, इस एक वजह से बरी हो गए सूरज पंचोली
इसके जवाब में सलमान खान ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये जो औरतों की बॉडीज है वो बहुत प्रीसियस है, वो जितनी ढकी हुई होंगी, मुझे लगता है उतनी बेटर है।' इसपर सलमान खान को फिल्म प्यार किया को डरना क्या के गाने ओ ओ जाने जाना में उनके शर्टलेस लुक की याद दिलाई गई।
इसके जवाब में सलमान खान ने कहा, 'उस फिल्म में मैं स्विमिंग ट्रंक में था और तब की बात अलग थी, आजकल का माहौल थोड़ा सा अलग है। ये लड़कों का चक्कर है, जिस हिसाब से लड़के लड़कियों को देखते हैं, जैसे आपकी बहनों, आपकी बीवी को और आपकी मां को...वो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। मैं नहीं चाहता हूं कि वे इस तरह का अपमान झेले।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की हाल ही में किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी। इस फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा है। वहीं वह शाहरुख खान की फिल्म पठान में कैमियो रोल करते नजर आए थे। इसके अलावा वह यशराज की आने वाली फिल्म टाइगर वर्सेज पठान में नजर आने वाले हैं।