सब्सक्राइब करें

Salman Khan: इन बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं सलमान खान, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Apr 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai kisi ki jaan actor Salman Khan rejected these Film Baazigar DDljj Chak de India Kal ho naa ho
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

सलमान खान इन दिनों फिल्म किसी का भाई किसी की वजह से लगातार चर्चा में हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर भी  यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। जानकारी के अनुसार पहले वीकएंड पर फिल्म ने 65 करोड़ का कारोबार किया है। इस बीच आज हम आपको उन बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सलमान खान ने रिजेक्ट कर दिया और आगे चल इन्हीं फिल्मों ने शाहरुख को बॉलीवुड का किंग बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Trending Videos
Kisi Ka Bhai kisi ki jaan actor Salman Khan rejected these Film Baazigar DDljj Chak de India Kal ho naa ho
बाजीगर - फोटो : सोशल मीडिया
बाजीगर

फिल्म बॉजीगर 90 के दशक में रिलीज हुई थी। अब्बस-मस्तान के निर्देशन में बनी इस सस्पेंस थ्रिलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सफल साबित हुई थी। इस फिल्म से शाहरुख खान को इंडस्ट्री में नई पहचान मिली थी। हालांकि, बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि किंग खान से पहले इसे सलमान को ऑफर किया गया था, लेकिन कुछ वजहों से वह इस फिल्म में काम नहीं कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai kisi ki jaan actor Salman Khan rejected these Film Baazigar DDljj Chak de India Kal ho naa ho
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

डीडीएलजे में शाहरुख खान के परफॉर्मेंस को उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक माना जाता है। इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा प्राप्त है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाईआरएफ की इस फिल्म को सबसे पहले सलमान खान को ऑफर किया गया था, लेकिन अभिनेता ने अज्ञात कारणों से इसे ठुकरा दिया। वही, रिपोर्ट यह भी बताती है कि निर्माताओं ने तब सैफ अली खान से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने भी राज मल्होत्रा की भूमिका को अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद शाहरुख को यह फिल्म ऑफर हुई।

Kisi Ka Bhai kisi ki jaan actor Salman Khan rejected these Film Baazigar DDljj Chak de India Kal ho naa ho
फिल्म: चक दे इंडिया - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
चक दे इंडिया

सलमान खान की ओर से अस्वीकार की गई ब्लॉकबस्टर्स फिल्मों की लिस्ट में चक दे इंडिया भी शामिल है। इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेट्स की समस्या की वजह से सलमान इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके थे। बाद में, शिमित अमीन की यह फिल्म शाहरुख के पास चली  गई थी। फिल्म में किंग खान के किरदार को काफी पसंद किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed