फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill: सलमान खान ने दी थी शहनाज गिल को जिंदगी की सबसे बड़ी सीख, बोलीं- वह मुझे बहुत...

Fri, 09 Sep 2022 05:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 09 Sep 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Shehnaaz Gill says that Salman Khan motivated her to go ahead in life
सलमान खान- शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 13' के बाद से ही शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। वह अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं और फैंस भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वहीं, इन दिनों शहनाज गिल अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। वह सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म में नजर आएंगी। इससे पहले फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली था', जिसे अब बदल दिया गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने सलमान खान के बारे में बात की।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Shehnaaz Gill says that Salman Khan motivated her to go ahead in life
शहनाज गिल, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। शहनाज बिग बॉस के दौरान सलमान खान से मिली थीं और दोनों की बॉन्डिंग को फैंस भी काफी पसंद करते थे। बॉलीवुड में सलमान खान के साथ अपनी शुरुआत कर वह अपना एक्ट्रेस बनने का सपना पूरा करने जा रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने शूटिंग के दौरान सलमान खान से मिली सीख के बारे में बात की और कहा कि उनसे मैंने आगे बढ़ते रहना सीखा है। वह मुझे कहते हैं कि अगर मैं अच्छे से काम करूंगी, तो बहुत आगे जाऊंगी। वह मुझे बहुत मोटिवेट भी करते हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Shehnaaz Gill says that Salman Khan motivated her to go ahead in life
शहनाज गिल, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे शहनाज गिल ने कहा, जब आप अकेले रहते हैं और एक छोटे से शहर से आते हैं, तो आप आगे बढ़ते हैं। व्यक्ति को कभी भी बढ़ना बंद नहीं करना चाहिए। मैं अपने आसपास के लोगों से सीखती हूं। आप हर किसी से मिलते हैं जो आपको कुछ न कुछ सिखाता है, और मुझे लगता है कि मैंने जिसके साथ अच्छे या बुरे रास्ते को पार किया है, उसने मुझे कुछ सिखाया है। उन्होंने मुझे सिखाया है कि परिस्थितियों से कैसे निपटना है। मैं अब किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए काफी मजबूत हो गई हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Shehnaaz Gill says that Salman Khan motivated her to go ahead in life
शहनाज गिल - फोटो : Instagram

फरहद सामजी द्वारा निर्देशित 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान, शहनाज गिल के अलावा पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। इसके अलावा शहनाज गिल जॉन अब्राहम की अगली फिल्म '100%' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी अहम भूमिका में होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed