सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त बज बना हुआ था और सलमान के फैंस चार साल के बाद उनके दोबारा पर्दे पर वापस लौटने के इंतजार में थे। ईद के खास मौके पर फैंस को सलमान ने तोहफा दिया। पहले दिन इस फिल्म ने महज 13 करोड़ रुपये का औसत कारोबार किया, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई डबल यानि तकरीबन 25 करोड़ रुपये रही। वहीं कुछ लोगों को यह फिल्म बिल्कुल नहीं पसंद आई है। लेकिन लोगों ने इसका ठीकरा सलमान खान नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी पर फोड़ा है।
KKBKKJ: 'प्लीज फरहाद सामजी को हेरा फेरी 3 से हटा दो..', सलमान की फिल्म का हाल देख निर्देशक पर भड़के फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की तुलना शाहरुख खान की पठान से की जा रही थी। लेकिन किसी का भाई किसी की जान के कलेक्शन के आंकड़ों ने बता दिया कि फिल्म की हालत क्या है। इसके पीछे लोगों को फरहाद सामजी का कमजोर डायरेक्शन नजर आ रहा है।
इसे भी पढ़ें- Studios Of Bombay 2: धूल और गुबार में खोया बॉलीवुड का नगीना फिल्मिस्तान, भुगत रहा अशोक कुमार की बेवफाई की सजा
किसी का भाई किसी की जान की रिलीज के बाद से ही यूजर्स फरहाद सामजी पर जमकर भड़के हुए हैं। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि ये फिल्म जिस साउथ फिल्म वीरम् का हिंदी रीमेक है, उसे तो लोगों ने पसंद किया था, लेकिन फरहाद के डायरेक्शन में इतनी कमियां हैं कि दर्शकों को कहानी में मजा ही नहीं आया। एक यूजर ने लिखा- फिल्म का डायरेक्शन फरहाद से करा के कबाड़ा कर दिया।
कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर यह तक कह दिया है कि एक और फिल्म किसी का भाई किसी की जान को बर्बाद कर दिया और अभी भी हेरा फेरी 3 का निर्देशन कर रहे हैं, प्लीज इन्हें हटा दो। एक अन्य यूजर ने लिखा, हेरा फेरी 3 के निर्माताओं से मेरा अनुरोध है, अगर फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं... तो मत करो। बता दें कि इससे पहले भी लोगों ने हेरा फेरी 3 से फरहाद सामजी को हटाने का अनुरोध किया था।
*my request to the makers of Hera Pheri 3, if Farhad Samji is directing*#FarhadSamji #HeraPheri3 #KKBKKJ pic.twitter.com/RGTEuhgQF5 Raju Bhai after knowing Farhad Samji ruined one more movie #KKBKKJ and still directing #HeraPheri3: pic.twitter.com/RjgiJjyW3v
किसी का भाई किसी की जान की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, भूमिका चावला, सिद्घार्थ निगम, जगपति बाबू आदि सितारे नजर आए हैं।