फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान-आर्यन को साथ देख फैंस को आई करण-अर्जुन की याद, वीडियो पर लोग जमकर लुटा रहे प्यार

Sat, 01 Apr 2023 10:33 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 01 Apr 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan star Salman Khan poses with Shah Rukh Khan Son Aaryan Khan see users reaction
सलमान और आर्यन - फोटो : social media

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक अंबानी परिवार आए दिन कोई न कोई पार्टी  थ्रो करते रहते हैं। अब एक बार फिर अंबानी परिवार के कल्चरल सेंटर की ओपनिंग में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों का मेला नजर आया। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार इस इवेंट में चार चांद लगाने पहुंचे थे। यह इवेंट कम और गेट टू गैदर ज्यादा लग रहा था। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस पार्टी में कुछ ऐसे सितारे भी टकराए, जिनके बॉन्ड को देखने के लिए सब बेसब्री से इंतजार करते थे।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan star Salman Khan poses with Shah Rukh Khan Son Aaryan Khan see users reaction
सलमान खान - फोटो : social media

पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस बात से वाकिफ है कि भाईजान और किंग खान की दोस्ती कितनी गहरी है। दोनों को अक्सर किसी न किसी इवेंट में स्पॉट किया ही जाता है। दोनों का आपसी रिश्ता जग जाहिर है। बीती रात अंबानी के इस इवेंट में सल्लू भाई शाहरुख के परिवार से टकराए और कई तस्वीरें भी खिंचवाईं। फैंस को सलमान और शाहरुख की दोस्ती का एक बार फिर प्रमाण देखने को मिला, जब शाहरुख के बेटे आर्यन खान और सलमान के बीच एक गहरा बॉन्ड शेयर करते नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan star Salman Khan poses with Shah Rukh Khan Son Aaryan Khan see users reaction
सलमान और आर्यन - फोटो : social media

इस इवेंट में सलमान ने गौरी और उनके दोनों बच्चों के साथ मीडिया में पोज दिए। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। सलमान और शाहरुख के फैंस इन तस्वीरों पर अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शाहरुख की तरह ही अगर सलमान का भी बेटा होता तो करण-अर्जुन का एक और सीक्वल बन जाता।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आर्यन तो बिल्कुल अपने पिता की फोटो कॉपी हैं।’ 

Apurva Agnihotri: अपूर्व अग्निहोत्री ने बिग बॉस को बताया स्क्रिप्टेड, बोले- आखिरी पल में बदल जाता है विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan star Salman Khan poses with Shah Rukh Khan Son Aaryan Khan see users reaction
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा कुछ और यूजर्स ने भी कमेंट कर के इन तस्वीरों और वीडियोज पर अपना प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, ‘आर्यन ने जब सलमान से हाथ मिलाया तो वह बिल्कुल अपने पिता की तरह ही लग रहे थे।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आर्यन भी आगे चलकर अपने पिता की तरह ही बड़े स्टार बनेंगे और दर्शकों का दिल जीतेंगे।’

Mrunal Thakur: हां, मेरा सपना है निर्देशक बनने का, लेकिन, उससे पहले मुझे नेट प्रैक्टिस खूब करनी है

 

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan star Salman Khan poses with Shah Rukh Khan Son Aaryan Khan see users reaction
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। इस फिल्म के जरिए काफी दिनों के बाद भाईजान एक्शन करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, पलक तिवारी और शहनाज गिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed