फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Hegde: 'किसी का भाई किसी की जान' में कैसा होगा पूजा हेगड़े का किरदार? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Mon, 17 Apr 2023 07:20 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Starrer Pooja Hegde Talk About Her Role In Film Said Its Different and unique
पूजा हेगड़े-सलमान खान - फोटो : social media

किसी का भाई किसी की जान फिल्म में पूजा हेगड़े सलमान खान के साथ मुख्य किरदार में नजर आईं है। इन दिनों फिल्म को लेकर सलमान खान और पूजा हेगड़े प्रमोशन में लगे हुए हैं। पूजा हेगड़े तमिल और तेलुगू फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वहीं, पूजा ने अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने सलमान खान को लेकर भी अपने विचार साझा किए हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Starrer Pooja Hegde Talk About Her Role In Film Said Its Different and unique
पूजा हेगड़े-सलमान खान - फोटो : social media

फिल्म को लेकर एक्ट्रेस को है काफी उम्मीदें
दरअसल,हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सुपरस्टार के साथ उनके काम को जनता बहुत प्यार देगी। उन्होंने कहा कि लोग वास्तव में मुझे फिल्म में पसंद करेंगे, मुझे इसके बारे में अच्छी अनुभूति है। एक्ट्रेस ने बताया की 21 अप्रैल को ईद के दौरान फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। पूजा ने कहा कि यह वास्तव में सलमान खान की फिल्म है, लेकिन इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट है। 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Starrer Pooja Hegde Talk About Her Role In Film Said Its Different and unique
पूजा हेगड़े-सलमान खान - फोटो : social media

फिल्म के किरदार को बताया अनोखा
एक्ट्रेस ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरा किरदार महत्वपूर्ण है, जैसा कि ट्रेलर में दिखाया गया है। सलमान खान की फिल्म में यह अवसर दिया गया है, जहां कहानी में लड़की एक दम अलग है। एक्ट्रेस ने कहा यह कुछ ऐसा था जो मेरे लिए काफी अनोखा और अच्छा था। साथ ही सलमान खान की फिल्म की पहुंच इतनी ज्यादा है कि इसे जनता देखेगी। एक अभिनेता के रूप में आप चाहते हैं कि जनता आपसे प्यार करे और वही हैं जो एक अभिनेता को स्टार बनाते हैं। 

लाखों में सिमटी सामंथा की 'शाकुंतलम'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Starrer Pooja Hegde Talk About Her Role In Film Said Its Different and unique
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

तमिल तेलुगू फिल्मों को लेकर कही यह बात
पूजा हेगड़े बड़ी फिल्मों के लिए नई नहीं हैं। अपने दस साल के फिल्मी करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में की हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस तमिल तेलुगू फिल्म उद्योग के सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस की लिस्ट में अल्लू अर्जुन स्टारर अला वैकुंठप्रेमुलु जैसी फिल्में शामिल हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह तमिल और तेलुगू भाषी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने के लिए खुद को धन्य महसूस करती हैं, लेकिन हिंदी क्षेत्र में अपना आधार बढ़ाने की इच्छा हैं। बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने अभी तक मोहनजोदड़ो, हाउसफुल 4 और सर्कस जैसी फिल्में की हैं। 

Shyam Rangila: पीएम मोदी की नकल करना श्याम रंगीला को पड़ा भारी, वन विभाग ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Starrer Pooja Hegde Talk About Her Role In Film Said Its Different and unique
पूजा हेगड़े-सलमान खान - फोटो : social media

21 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म किसी का भाई किसी की जान में पूजा के साथ कई कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान के अलावा, एक्ट्रेस शहनाज गिल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। साथ ही पलक तिवारी, राघव जुयाल और भूमिका चावला जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को लेकर सभी कलाकार इन दिनों प्रमोशन में व्यस्त हैं। वहीं, यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में नजर आएगी। 

Manoj Bajpayee: फ्री की शराब पीकर बेहोश हो गए थे मनोज बाजपेयी, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed