पंजाब की कटरीना यानी शहनाज गिल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। यह एक ऐसी फिल्म होने वाली है, जिसमें 'बिग बॉस 13' के बाद एक बार फिर सलमान खान और शहनाज एक साथ स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे ही फिल्म का प्रमोशन रफ्तार पकड़ रहा है। इस प्रचार-प्रसार में शहनाज भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और कई खुलासे भी कर रही हैं। इसी क्रम में हाल ही में अभिनेत्री ने 'बिग बॉस 13' के दिनों को याद किया और अपनी फीस के बारे में भी बात की।
Shehnaaz Gill: 'बिग बॉस 13' की सस्ती कंटेस्टेंट थीं शहनाज, बोलीं- अब सबसे महंगी बनकर निकली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 13' के दौरान शहनाज गिल सबकी फेवरेट बन गई थीं। अभिनेत्री को देश के घर-घर में पहचाने जाने लगा था। एक्ट्रेस ने अपनी हरकतों से लाखों दिल जीता था। शहनाज को उनके जिंदादिल बर्ताव की वजह लोगों ने खूब पसंद किया था। 'बिग बॉस 13' के बाद, उन्होंने कुछ शो, म्यूजिक वीडियो और फिल्में में काम किया। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो में शहनाज गिल सबसे कम फीस लेने वाली कंटेस्टेंट हुआ करती थीं। यह बात हम नहीं बल्कि खुद शहनाज द्वारा द कपिल शर्मा शो में कबूली गई है। शो पर शहनाज अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को प्रमोट करने पहुंची थीं।
Umesh Shukla: निर्देशक उमेश शुक्ला ने किया अपनी अगली फिल्म का एलान, जानें किसपर होगी आधारित
जब कपिल शर्मा ने मजाक में शहनाज से पूछा कि क्या वह सलमान खान से कुछ बकाया पैसे लेने के लिए 'किसी का भाई किसी की जान' में शामिल हुई हैं। इस पर शहनाज ने कहा, 'बीबी 13 में तो मुझे बहुत ही कम फीस मिली थी। सबसे सस्ती मैं ही थी और अब सबसे मेहंगी बन के निकली हूं।' अब इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके साथ ही एक अन्य इंटरव्यू में शहनाज गिल ने सलमान खान की मुख्य अभिनेत्री बन फिल्म में काम करने की इच्छा भी जताई है। वह बोलीं, 'मुझे नहीं पता, कास्टिंग डायरेक्टर या सलमान सर को ही पता होगा। मेरी केमिस्ट्री तो सबके साथ ही अच्छी लगती है। मुझे उम्मीद है कि सलमान सर यह सपना भी पूरा कर देंगे कि मैं उनके अपोजिट आ जाऊं। पर मैं इसमें ही बहुत खुश हूं कि उनके साथ नहीं तो उनके पीछे खड़े हो कर काम करने का मेरा सपना पूरा हो गया।'
Nushrratt Bharuccha: नुसरत के हाथ लगी पैन इंडिया फिल्म, बेल्लमकोंडा श्रीनिवास के साथ छत्रपति में मचाएंगी धमाल