शाहरुख खान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उनको बॉलीवुड का बेताज बादशाह भी बोला जाता है। अपने अभिनय के साथ ही शाहरुख अपनी लव स्टोरी और संघर्ष के लिए भी याद किये जाते हैं। शाहरुख की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। करोड़ों लोग उनसे प्यार करते हैं। उनकी शानदार और सुपर हिट फिल्मोें ने दर्शकों का दिल जीता है। ये ही कारण है कि उनको इंडस्ट्री का किंग खान बोला जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि शाहरुख खान की पहली सैलरी कितनी थी, जिसके मिलते ही वह ट्रेन पकड़कर प्यार की निशानी ताजमहल देखने के लिए चले गये थे।
किस्से बॉलीवुड के: आपको पता है कितनी थी शाहरुख की पहली सैलरी? मिलते ही ट्रेन पकड़ सीधे पहुंच गये थे ताजमहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह 80 के दशक की बात है उस वक्त शाहरुख खान के संघर्ष के दिन थे। उनकी पहली सैलरी मात्रा 50 रुपये थे जो उन्होंने पंकज उदास के एक कार्यक्रम में काम करके कमाई थी।जिसके मिलने के बाद वह ट्रेन का टिकट खरीदकर सीधे ताज महल देखने के लिए गए थे।
2 नवंबर 1965 को दिल्ली में पैदा हुए शाहरुख के माता-पिता का नाम लतीफ फातिमा खान और ताज मोहम्मद खान था
शाहरुख का बचपन बंगलुरू में बीता जहां उनके पिता चीफ इंजीनियर थे। उन्हें 555 नंबर से बहुत प्यार है। शाहरुख की सभी गाड़ियों के नंबर में 555 आता है। अगर शाहरुख और गौरी के प्यार की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। जहां शाहरुख पहली ही नजर में गौरी को दिल दे बैठे थे। उस वक्त शाहरुख की उम्र 19 साल और गौरी की 14 साल थी। उस वक्त गौरी को शाहरुख में कोई रुचि नहीं थी।
जब शाहरुख ने गौरी सेे बात करना चाहा, तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बाहर इंतजार कर रहा है। जबकि बाहर गौरी का भाई इंतजार कर रहे थे। जब शाहरुख को पता चला कि गौरी ने उनसे झूठ बोला, तो उन्होंने गौरी को बहन बनाने को लेकर मजाक किया। धीरे-धीरे दोनों का अफेयर शुरु हो गया। बाद में गौरी शाहरुख को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ मुंबई चली गईं। इसके बाद शाहरुख भी अपनी मां से हजार रुपये लेकर गौरी की तलाश में मुंबई आ गये। करीब 5 साल तक अफेयर चलने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और घरवालों को बताया पर गौरी के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, क्योंकि गौरी हिंदू थी और शाहरुख मुस्लिम। आखिर में दोनों के प्यार के आगे को झुकना पड़ा और दोनों ने शादी कर ली।