फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitu Gidwani: मैं कहां गलत जगह पर आकर फंस गई हूं, किटू ने सुनाए अपने अवसाद के किस्से और बताया यूं हासिल की जीत

Wed, 12 Apr 2023 02:51 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Apr 2023 02:51 PM IST
विज्ञापन
Kitu Gidwani Working in Sony TV Hum Rahe Na Rahe Hum with Tina Datta Jay Bhanushali talks about her career
किटू गिडवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टीवी इंडस्ट्री में 80-90 के दशक की मशहूर अदाकारा किटू गिडवानी दूरदर्शन के बेहद लोकप्रिय धारावाहिकों ‘शक्तिमान’ और ‘स्वाभिमान’ के लिए जानी जाती हैं। सिर्फ यही नहीं किटू ने ‘अर्थ’ जैसी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। अब वह एक बार फिर से सोनी टीवी के धारावाहिक में एक महारानी के किरदार से वापसी कर रही हैं। किटू से एक खास बातचीत।

Kitu Gidwani Working in Sony TV Hum Rahe Na Rahe Hum with Tina Datta Jay Bhanushali talks about her career
किटू गिडवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘हम रहें ना रहें हम’ में आप रानी के किरदार में हैं, क्या है ये कहानी?
ये एक राजघराने की कहानी है जिसमें मेरा किरदार रानी मां का हैं वह एक पारंपरिक महिला हैं। अपनी परंपराओं से बहुत ही जुड़ी हुई है और अपने बच्चों को भी वही संस्कार दिए हैं। उसने पूरे महल को और अपने बच्चों को अकेले पाला है और इसके लिए उसको सख्त भी रहना पड़ता है। तो जैसी वो हैं उसी तरह उन्होंने अपने बच्चों को भी तहजीब और खानदानी अंदाज सिखाया है। 

Kitu Gidwani Working in Sony TV Hum Rahe Na Rahe Hum with Tina Datta Jay Bhanushali talks about her career
धारावाहिक ‘हम रहें ना रहें हम’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस किरदार को अपनाने के लिए और एक रानी की तरह महसूस करने का वो क्या प्रोसेस था?
मेहनत तो अभी जारी है। बहुत सारे शब्द हैं जो अभी भी जबान पर ठीक से नहीं आते हैं। कई बार मुझे शब्द बोलने के बाद उसका मतलब पूछना पड़ता है लेकिन मुझे सीखना बहुत पसंद है और मैं सीखने से कभी पीछे नहीं हटती हूं। और अगर कोई भाषा सीखना तो आपको इंसान के तौर पर और अमीर बनाता है तो मैं सिखने को लेकर उत्सुक रहती हूं। और यही प्रोसेस होता है मेरा काम में।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kitu Gidwani Working in Sony TV Hum Rahe Na Rahe Hum with Tina Datta Jay Bhanushali talks about her career
जय भानुशाली-टीना - फोटो : सोशल मीडिया

शो में जय, टीना और बाकी लोगों के साथ कैसा रिश्ता बना?
जब हम पहले दिन मिले तभी हमने एक वाइब शेयर की और वाइब मिल जाए तो बॉन्डिंग भी बन ही जाती है। हम एक साथ हसी- मजाक करते हैं, एक साथ खाते हैं और काम भी साथ ही करते हैं। भले ही मैं बड़ी हूं लेकिन कोई भी चीज अगर मुझे नहीं समझ में आई तो तो बेझिझक पूछ लेती फिर चाहे वो जय हो, टीना हो या कोई भी और ऐक्टर्स हों। ओवरऑल बहुत मजा आ रहा है साथ मिल कर काम करने में।

विज्ञापन
Kitu Gidwani Working in Sony TV Hum Rahe Na Rahe Hum with Tina Datta Jay Bhanushali talks about her career
किटू गिडवानी - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई से इतनी दूर उमरगांव में आकर शूटिंग करना कितना चैलेंजिंग होता है?
फिलहाल तो अच्छा लग रहा है। मैं कई बार अपनी मां को याद करती हूं, अपने दोस्तों और परिवार वालों को याद करती हूं लेकिन मुझे काम अच्छा लग रहा है तो वहां बैलेंस हो जाता है। मुझे लगता है मुंबई में डेली सोप करना मुश्किल है क्योंकि आपका आधा समय तो ट्रैफिक और ट्रैवलिंग में ही चला जाता है। तो मुझे वहां शूटिंग करने से बेहतर ये लगा क्योंकि यहां कम से कम आपको सोने का तो अच्छे से समय मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed