फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKBKKJ Worldwide Collection: काम नहीं आई सलमान की कोई तैयारी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी रहा निराशाजनक

Sat, 22 Apr 2023 10:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Apr 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
KKBKKJ Day 1 Worldwide Box Office collection: Know About Salman khan movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Earning
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे इंतजार के बाद आखिर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ईद के मौके पर इस फिल्म को भाईजान की तरफ से फैंस के लिए एक तोहफे के रूप में देखा जा रहा था। मगर, जैसे ही फिल्म रिलीज हुई तो लग रहा है कि फैंस को 'भाई' का तोहफा खास पसंद नहीं आया है। किसी का भाई किसी की जान का पहले दिन का कलेक्शन खुद इसकी गवाही दे रहा है।

KKBKKJ Day 1 Worldwide Box Office collection: Know About Salman khan movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Earning
किसी का भाई किसी की जान ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी 'किसी का भाई किसी की जान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सिर्फ 12.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। एक तो लंबे वक्त के बाद सलमान खान की फिल्म, उस पर भी ईद का मौका....इसके बावजूद ओपनिंग डे पर फिल्म का यह कलेक्शन घोर निराशाजनक माना जा रहा है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी कुछ खास नहीं है।

KKBKKJ Day 1 Worldwide Box Office collection: Know About Salman khan movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Earning
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि किसी का भाई किसी की जान को 100 से ज्यादा देशों में 1200 स्क्रींस पर रिलीज किया गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म को 5700 स्क्रींस पर रिलीज किया गया। इतनी तादाद में रिलीज के बावजूद पहले दिन की फिल्म की कमाई उम्मीद से कम ही रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, किसी का भाई किसी की जान ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये तक की कमाई की है। 
Milind-Ankita: 26 साल छोटी अंकिता कोंवर को देखते ही दिल हार बैठे थे मिलिंद सोमन, उम्र की सीमा लांघ रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
KKBKKJ Day 1 Worldwide Box Office collection: Know About Salman khan movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Earning
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि पिछले दो वर्षों से ईद पर सलमान खान की फिल्में नहीं आई थीं। इस बार आई तो किसी धमाके की उम्मीद की जा रही थी। सलमान खान ने फैंस के मनोरंजन के लिए अपनी फिल्म में तमाम नए-पुराने सितारों का मेला जुटाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने साउथ की स्टारकास्ट को भी फिल्म में शुमार किया है, लेकिन लगता है कि सलमान खान की कोई तैयारी काम नहीं आई। 
Adipurush: 'मंत्रों से बढ़कर है जिनका नाम...,' प्रभास के आदिपुरुष का नया लिरिकल मोशन पोस्टर देख फैंस उत्साहित

विज्ञापन
KKBKKJ Day 1 Worldwide Box Office collection: Know About Salman khan movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Earning
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : social media

बता दें कि फिल्म में सलमान खान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं। वहीं, जगपति बाबू और वेंकटेश भी फिल्म में अहम रोल में हैं। इसके अलावा पलक तिवारी, शहनाज गिल ने इस फिल्म से बॉलीवुड पारी की शुरुआत की है। वहीं, सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' में लीड रोल कर चुकीं भूमिका चावला भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसके अलावा और भी कई सितारों की भरमार है।
Agent: 'ड्राइव' में सुशांत के साथ दिखे विर्क की बड़े परदे पर वापसी, अगले हफ्ते दिखेंगे इस खतरनाक किरदार में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed