बॉलीवुड अभिनेत्री पलक तिवारी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत की है, लेकिन फैंस को पलक का अभिनय काफी पसंद आ रहा है। अब इसी बीच पलक अपनी फिल्मों के अलावा अपने एक बयान को लेकर भी चर्चा में आ गई थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान पर टिप्पणी किया था। अब अभिनेत्री ने बताया है कि उनके बयान को गलत समझा गया था। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
Palak Tiwari: 'नो नेकलाइन' वाले विवाद के बाद खराब हो गए सलमान-पलक के रिश्ते? अभिनेत्री का बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रमोशन के वक्त पलक तिवारी ने सलमान को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सलमान फिल्म सेट पर महिलाओं के कम नेकलाइन पहनने के खिलाफ एक नियम बनाया था। पलक के इस बयान के बाद सोशल मीडिया में खलबली मच गई थी।
Tiger 3 Leak Video: टाइगर 3 के सेट पर स्मोकिंग करते दिखे सलमान खान, वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान
अब पलक ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उनके बयान को गलत समझा गया और उन्हें बेवजह ही निशाने पर लाया गया। पलक ने कहा, 'पूरे विवाद के बावजूद सलमान के साथ पहले जैसे रिश्ते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, 'मैं अभी भी सीख रही हूं। आप किसी अच्छे इरादे के साथ कोई चीज कहते हैं और उसे गलत तरीके से बदल दिया जाता है। यह कुछ ऐसा ही है जिसे मैंने हाल ही में फेस किया।'
Satyajit Ray: सत्यजीत रे जिनके पास खुद चलकर आया था ऑस्कर, पत्नी के गहने बेचकर बनाई थी पहली फिल्म
इस इंटरव्यू में पलक ने सलमान के साथ अपने काम करने के अनुभव को भी साझा किया और बताया कि सलमान का व्यवहार लोगों के साथ काफी अच्छा है। सलमान ने सबके लिए नियम बनाया था कि सेट पर सब अच्छे और ढके हुए कपड़े पहन कर आएंगे। एक दिन वह शर्ट और जॉगर पहनकर सेट पर जाने लगीं, तो उनकी मां श्वेता तिवारी ने चौंकते हुए पूछा कि कहां जा रही हो और इतने अच्छे कपड़े क्यों पहन लिए हैं, तो उन्होंने पूरी बात बताई तो इससे श्वेता काफी इंप्रेस हुईं।
Manoj Bajpayee: लग्जरी कार और आलीशान घर के मालिक हैं मनोज बाजपेयी, करोड़ों में है संपत्ति
पलक ने अपने बयान को लेकर कहा, 'मेरे बयान को गलत तरीके से प्रेजेंट किया गया है। मैं बस इतना कहना चाहती थी कि मैंने अपने लिए कुछ दिशा-निर्देश तय किए हैं कि कैसे ऐसे लोगों के साथ कपड़े पहने जाएं जो मुझसे काफी सीनियर हैं, जिनकी मैं पूजा करते हुए बड़ी हुई हूं। सलमान सर निश्चित रूप से उनमें से एक हैं।’