{"_id":"626b8a355797c724b356b3ce","slug":"kkk-12-sriti-jha-will-be-seen-in-rohit-shetty-s-show-these-actors-will-be-the-contestants-of-khatron-ke-khiladi-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KKK 12: टीवी की इस बहू का रोहित शेट्टी के शो में दिखेगा डेयरिंग अंदाज, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल होंगे ये कलाकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KKK 12: टीवी की इस बहू का रोहित शेट्टी के शो में दिखेगा डेयरिंग अंदाज, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल होंगे ये कलाकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:20 PM IST
सार
टेलीविजन का मशहूर एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा टीवी शो रहा है। शो के बीते सभी सीजन को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा प्रतिक्रिया मिली थी।
विज्ञापन
1 of 5
खतरों के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन का मशहूर एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा टीवी शो रहा है। शो के बीते सभी सीजन को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा प्रतिक्रिया मिली थी। ऐसे में अब फैंस इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब इस शो के 12वें सीजन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही शुरू होने वाले इस शो के कंटेस्टेंट्स के नाम अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब इस शो में शामिल होने वाले एक और कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो गया है।
2 of 5
sriti jha
- फोटो : file photo
हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी के मशहूर शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 12वें सीजन में अब बतौर कंटेस्टेंट टीवी की एक बहू नजर आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के इस सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस सृति झा का नाम भी जुड़ गया है। इसके अलावा मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक का भी नाम सामने आ रहा था, हालांकि इस पर लगातार अटकलें जारी थीं। लेकिन अब खबरों के मानें तो सृति झा और रुबीना दिलैक इस शो में नजर आने वाली हैं।
3 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : social media
टीवी शो छोटी बहू से अपनी पहचान बनाने वाली रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 का विनर रह चुकी हैं। वहीं, सृति झा कुमकुम भाग्य की प्रेरणा के रूप में दर्शकों केबीच काफी मशहूर हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की बात करें तो इस बार यह शो साउथ अफ्रीका में शूट किया जाएगा। शो की शूटिंग मई के अंत में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जन्नत जुबैर रहमानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एरिका फर्नांडिस , प्रतीक सहजपाल, मुनव्वर फारुकी, शिवांगी जोशी, उमर रियाज, पवित्रा पुनिया,चेतना पांडे और तुषार कालिया में नाम सामने आ रहे हैं। खबरों की मानें तो सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख यानी फैज़ू और जन्नत जुबैर रहमानी के नामों पर भी चर्चा तेज हैं।
विज्ञापन
5 of 5
खतरों के खिलाड़ी 11 के होस्ट रोहित शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग अगले महीने शुरू होने की संभावना है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक शो के नए सीजन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। खतरों के खिलाड़ी का 12वीं सीजन नोरा फतेही के 'डांस दीवाने' से रिप्लेस, जो जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में उम्मीद है कि यह रियलिटी शो जुलाई 2022 में शुरू हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।