{"_id":"62bfea8921d2db09970c6fa9","slug":"know-about-bhojpuri-star-dinesh-lal-yadav-nirahua-major-tiwari-ravi-kishan-wife-name-and-property","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: फिल्मों के साथ राजनीति में भी सुपरहिट हैं भोजपुरी के ये सितारे, पत्नियों की संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: फिल्मों के साथ राजनीति में भी सुपरहिट हैं भोजपुरी के ये सितारे, पत्नियों की संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्मों का रुतबा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। अब इन फिल्मों के गानों और सितारों को पूरे देश में पहचान मिलने लगी हैं। वहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री के तीन सुपरस्टार निरहुआ, रवि किशन और मनोज तिवारी ने फिल्मों में तो नाम कमाया ही है, साथ ही अब वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। तीनों भाजपा के टिकट पर जीत पाकर संसद तक पहुंच गए हैं। बेहद आम परिवारों में जन्मे तीनों स्टार्स अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि उनकी पत्नियां कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।
2 of 4
निरहुआ और उनकी पत्नी मनसा देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
निरहुआ
हाल ही में आजमगढ़ की लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में निरहुआ ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को पराजित कर संसद में अपनी सीट पक्की की है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक निरहुआ की कुल संपत्ति 7.67 करोड़ रुपये है। इसमें से उनकी पत्नी मनसा देवी के नाम पर मात्र 16 लाख की संपत्ति है। दोनों के दो बच्चे हैं।
3 of 4
रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन
रवि किशन 2019 में भाजपा की टिकट पर गोरखपुर से चुनाव जीतकर सांसद बने थे। चुनाव आयोग को रवि किशन ने अपनी संपत्ति के दिए गए ब्यौरे में बताया था कि उनके पास करीब 21 करोड़ की कुल संपत्ति है। इसमें से उनका पत्नी प्रीति किशन के नाम पर लगभग सवा पांच करोड़ की संपत्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मनोज तिवारी अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में इस सीट पर जीत दर्ज की है। मनोज तिवारी का पहली पत्नी रानी तिवारी से 2012 में तलाक हो गया था। दोनों की एक बेटी है। इसके बाद मनोज तिवारी ने 2020 में सुरभि तिवारी से शादी की और इनकी भी एक बेटी है। मनोज तिवारी ने जब चुनाव के लिए अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया तो वह दोनों बार सिंगल थे। ऐसे में उनकी पत्नी की संपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।