फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती की एंट्री सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में कैसे हुई?

Thu, 30 Jul 2020 05:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 30 Jul 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Know About How Rhea Chakraborty Entered in Sushant Singh Rajput Life
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में हैं। सुशांत और रिया दोनों अक्सर साथ देखे जाते थे। फिर वो चाहे कोई पार्टी हो, जिम के बाहर या फिर किसी रेस्टोरेंट में। अपने इस रिश्ते के बारे में दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। लेकिन सुशांत की मौत के एक महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने अपनी चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया पेज पर बताया कि वो सुशांत की गर्लफ्रेंड थीं। रिया ने पुलिस को दिए बयान में भी बताया था कि वो सुशांत की गर्लफ्रेंड थीं।

Know About How Rhea Chakraborty Entered in Sushant Singh Rajput Life
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

लेकिन अब सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उनके खिलाफ पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पटना पुलिस के मुताबिक केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है। हालांकि कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने खुद ही गृह मंत्री अमित शाह को ट्वीट कर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी।

Know About How Rhea Chakraborty Entered in Sushant Singh Rajput Life
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

रिया चक्रवर्ती का जन्म एक जुलाई 1992 को बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक बंगाली परिवार में हुआ था। रिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल अंबाला से की है। रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीन डीवा से की थी। वे शो की विजेता तो नहीं रहीं, लेकिन दूसरे स्थान पर जरूर रहीं। उसके बाद वो एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं, जैसे एमटीवी वॉट्स अप, टिक टॉक कॉलेज बीट और एमटीवी गॉन इन 60।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know About How Rhea Chakraborty Entered in Sushant Singh Rajput Life
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

छोटे पर्दे पर काम करने के बाद रिया चक्रवर्ती ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया। 2012 में उन्हें पहली तेलुगू फिल्म तुनीगा तुनीगा (Tuneega Tuneega) में काम करने का मौका मिला और फिर 2013 में पहली बॉलीवुड फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में काम किया। इस फिल्म में रिया के साथ नजर आए थे साकिब सलीम। 2014 में रिया ने अली फजल के साथ फिल्म सोनाली केबल में भी काम किया। 2014 के बाद 2017 में रिया को मिली यशराज बैनर की फिल्म बैंक चोर और उसी साल फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड और दोबारा: सी यॉर इविल में उन्होंने छोटी सी भूमिका निभाई की थी। 2018 में रिया चक्रवर्ती को बड़ा मौका मिला फिल्म जलेबी में।

विज्ञापन
Know About How Rhea Chakraborty Entered in Sushant Singh Rajput Life
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

बतौर अभिनेत्री रिया ने चार फिल्मों में अहम किरदार निभाए, लेकिन वो सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ना ही अच्छी कमाई कर पाई और ना ही उन्हें लोकप्रियता दिला पाई। रिया और सुशांत सिंह राजपूत एक साथ नजर आने वाले थे जाने-माने निर्देशक रूमी जाफरी की फिल्म में। इस फिल्म का टाइटल अभी तक सामने नहीं आया था। माना जाता है कि रिया किसी पार्टी में सुशांत सिंह से मिली थीं। दोनों एक ही जिम में जाया करते थे। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर पर मृत पाए गए। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है लेकिन वजहों की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से इस मामले में पूछताछ भी की है और अब पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद पटना पुलिस भी जांच में लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed