अभिनेता जॉन अब्राहम हिंदी फिल्म जगत के वह कलाकार हैं जो कलाकार के तौर पर अपने जॉनर को बदलते रहने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, देशभक्ति समेत अनेक जॉनर की फिल्मों में हाथ आजमाया हुआ है। वहीं अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए उन्होंने 'विक्की डोनर' जैसी कंटेंट आधारित फिल्में भी दीं। हालांकि 17 सालों के करियर में आज भी दो ऐसे जॉनर हैं जिससे अभी जॉन की दूरी बनी रही है। जहां पहला जॉनर अडल्ट कॉमेडी है जिसे वह निजी तौर पर पसंद नहीं करते हैं और खुद को ऐसी फिल्मों के लिए उपयुक्त भी नहीं मानते हैं वहीं दूसरा जॉनर है हॉरर जिसमें वह खुद को आजमाना की इच्छा रखते हैं। नए जॉनर की तलाश में जॉन ने पिछले पांच सालों में भी कई तरह की फिल्में की जिनमें से कुछ हिट रही तो कुछ फ्लॉप। चलिए नजर डालते हैं जॉन अब्राहम की ऐसी ही फिल्मों के फेरिस्त पर-
जॉन अब्राहम अब लेने जा रहे हॉरर की पाठशाला में एडमीशन, ये है पिछले पांच साल का रिपोर्ट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलकम बैक (2015)
अनीस बज्मी निर्देशित यह कॉमेडी फिल्म लोगों द्वारा पसंद की गई। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल, नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाड़िया, श्रुति हासन जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल हुई। फिल्म ने कुल 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। 'देसी ब्वॉय' और 'हाउसफुल 2' के लंब समय बाद जॉन की यह कोई हिट कॉमडी फिल्म रही।
रॉकी हैंडसम (2018)
यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म रही जिसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। यह कोरियन फिल्म 'द मैन फ्रॉम नोवेयर' की हिंदी एडेप्टेशन रही। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। वैसे तो फिल्म में जॉन कई रूप में नजर आए जिसमें एक रूप उनका रॉ का एजेंट का भी था लेकिन किसी भी रूप में दर्शकों ने उन्हें पसंद नहीं किया।
ढिशूम (2016)
इस फिल्म में जॉन अब्राहम पहली बार वरुण धवन के साथ नजर आए थें। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया था। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज भी अहम किरदार में नजर आईं। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। जानकारी के अनुसार फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ रुपये था तो वहीं फिल्म ने 150 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह एक्शन कॉमेडी जॉनर की फिल्म रही।
फोर्स 2 (2016)
जॉन अब्राहम, सोनाक्षी सिन्हा और ताहीर राज भसीन की यह फिल्म सिनेमाघरों से कब आकर चली गई कुछ पता ही नहीं चला। इस फिल्म की पहली पार्ट को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई थी लेकिन 'फोर्स 2' लोगों को कुछ खास आकर्षित नहीं कर सकी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे जॉन अब्राहम टाइप की फिल्म समझा गया लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने पूरी तरह से निराश किया। 41 करोड़ में बनी इस फिल्म ने करीब 52 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।