{"_id":"5c5932d7bdec22738563e126","slug":"know-about-julia-michaels-who-look-alike-of-anushka-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है वह युवती जो दिखने में बिल्कुल अनुष्का की डुप्लीकेट, विराट भी खा जाएंगे धोखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए कौन है वह युवती जो दिखने में बिल्कुल अनुष्का की डुप्लीकेट, विराट भी खा जाएंगे धोखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स उनकी हमशक्ल की तस्वीर वायरल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर फिर से मजाक बनने लगा है। लोग मीम्स बनाकर वायरल कर रहे हैं तो चलिए हैैं जानते उस युवती के बारे में जिसकी वजह से अनुष्का को होना पर रहा है ट्रोल।
2 of 5
Julia Michaels
- फोटो : file photo
अनुष्का की इस हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है। वह अमेरिका की सिंगर हैं। जूलिया के नैन-नक्श हू-ब-हू अनुष्का शर्मा जैसे हैं। वह शानदार सिंगर के अलावा बेहतरीन राइटर भी हैं। उन्होंने सेलेना गोमेज, जस्टिन बीबर और डेमी लोवेटो जैसे मशहूर सिंगर्स के लिए गाने लिखे हैं।
जूलिया माइकल्स ने 'हैवेन', 'पिंक', 'हेल्प मी आउट' और 'इन दिस प्लेस' जैसे कई शानदार गाने गाए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पॉप म्यूजिक से की थी। साल 2017 में उन्होंने 'रिपब्लिक रिकॉर्ड' नाम से अपनी पहली सोलो एलबम रिलीज की। इस एलबम का 'इशुज' गाना सबसे पॉपुलर है।
जूलिया माइकल्स को ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा वह 'बिलबॉर्ड म्यूजिक अवॉर्ड' से भी सम्मानित हो चुकी हैं। हाल ही में सेलेना गोमेज के साथ उनका एक गाना रिलीज हुआ है। जूलिया माइकल्स की फैन फॉलोविंग भी अनुष्का से कोई कम नहीं है। बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह उनके भी सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं।
कई बार लोगों की शक्ल साइड एंगल से काफी मिलती है, लेकिन अनुष्का और जूलिया को किसी भी एंगल से देखने पर अंदाजा लगाना मुश्किल है कौन असली है और कौन नकली है। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि दोनों की तस्वीरें देखने के बाद खुद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को नहीं पहचान पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।