बॉलीवुड में फिल्म 'मर्डर' से पहचान बनाने वाली हॉट एंड सेक्सी मल्लिका शेरावत आज अपना 41वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि उनका असली मल्लिका नहीं बल्कि रीमा लांबा है। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर मल्लिका रख लिया।
चुंबन से चर्चा में आईं थीं मल्लिका, फिल्में छोड़ संभाल रहीं ब्वॉयफ्रेंड की अरबों की संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लिका ने हिंदी के अलावा इंग्लिश और चाइनीज फिल्मों में भी काम किया है। मल्लिका लंबे अर्से से लाइमलाइट से दूर हैं। एक समय ऐसा भी था जब मल्लिका को बॉलीवुड की सेक्स सिंबल कहा जाता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म 'ख्वाहिश' से की थी लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'मर्डर' से मिली।
पढ़ें- पोर्नस्टार मिया खलीफा ने शेयर की मदर मैरी की फोटो, भड़के लोगों ने किए ऐसे-ऐसे भद्दे कमेंट
इस फिल्म में मल्लिका ने 21 किस सीन देकर तहलका मचा दिया था। फिल्म में मल्लिका के हीरो इमरान हाशमी थे। मल्लिका ने लव स्टोरी के अलावा कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया। 'प्यार के साइड इफेक्ट्स, 'आपका सुरूर' और 'डबल धमाल' उनकी हिट कॉमेडी फिल्में थीं। हॉलीवुड की बात करें तो मल्लिका ने 'हिस्स्स्स' और 'पॉलिटिक्स ऑफ लव' में काम किया।
पढ़ें- सलमान खान के लिए असली 'कटप्पा' हैं शेरा, एक इशारे पर कार के आगे 8 km तक दौड़ गए थे
हिसार के एक छोटे से गांव में जन्मीं मल्लिका ने पहले बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक का सफर तय किया। लेकिन फिल्मों में आने से पहले भी मल्लिका की जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ था जिसका जिक्र वो किसी से नहीं करना चाहतीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका एक एयर होस्टेस के तौर पर काम करने लगीं। यहीं उनकी मुलाकात पायलट करण सिंह गिल से हुई।
पढ़ें- 6000 लड़कियों ने 'बाहुबली' को शादी के लिए किया था प्रपोज, सबको ठुकरा थामा इस हीरोइन का हाथ
काम के दौरान ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार और शादी भी हो गई। लेकिन मल्लिका के ऊंचे ख्वाब के आगे ये शादी टिक ना पाई। करण और मल्लिका की शादी करीब एक साल तक चली। इसके बाद उन्होंने करण को तलाक दे दिया। फिल्मों में काम करने के लिए मल्लिका हरियाणा छोड़कर मुंबई आकर बस गईं। कहा तो यह भी जाता है कि मल्लिका का एक बेटा भी है।