सलमान खान बॉलीवुड में हिट्स के 'सुल्तान' कहे जाने लगे हैं। 'टाइगर जिंदा है' रिलीज होने के साथ ही ये उनकी 12वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने 4 दिन में ही 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। कल यानी 27 दिसंबर को सलमान के बर्थडे के साथ फिल्म की सक्सेस पार्टी भी होगी।
75 रुपए थी सलमान खान की पहली कमाई, अब एक फिल्म के लेते हैं करोड़ों रुपए, जानें कितनी संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान 20 साल से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। सलमान की पहली कमाई 75 रुपए थी। इन 20 सालों में उन्होंने जमकर पैसा कमाया और खूब प्रॉपर्टी बना ली है। सलमान का नाम अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीयों की लिस्ट में भी शामिल हो गया है।
पढ़ें- घर में घुसते ही आम इंसान हो जाते हैं सलमान खान, देर से आने पर 'सुल्तान' से ये बात कहते हैं नौकर
हाल ही में फोर्ब्स ने टॉप 100 भारतीय सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी की थी। इसमें सलमान का नाम सबसे ऊपर था। बता दें कि सलमान की इस साल की कुल कमाई 233 करोड़ रही। पिछले बर्थडे पर सलमान ने महाराष्ट्र के गोराई बीच पर एक घर खरीदा था।
पढ़ें- 'टाइगर' के आगे पानी मांग रहा 'बाहुबली', साल की सबसे बड़ी फिल्म के साथ तोड़ डाले ये 10 रिकॉर्ड
यह घर कई एकड़ जमीन पर बन हुआ है। खबरों के मुताबिक यह 5-BHK बंगला है। एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान ने देश के कई बड़े शहरों जैसे दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी ले रखी है। बांद्रा में सलमान की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग भी है, जो उन्होंने फ्यूचर ग्रुप को लीज पर दे दिया है।
ये डील 5 साल के लिए 80 लाख रुपए हर महीने की दर पर साइन की गई है। पांच सालों के बाद किराया 89.6 लाख प्रति महीना हो जाएगा। इतना ही नहीं सलमान को ग्रुप की तरफ से 2.4 करोड़ रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर मिले हैं। ब्रांड इंडोर्समेंट की बात करें तो सलमान खुद एक ब्रैंड है।