फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा से कम खूबसूरत नहीं है राज कुंद्रा की पहली पत्नी, तलाक के बाद हो गई थी ऐसी हालत

Fri, 10 May 2019 12:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 10 May 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
know about Shilpa Shetty husband Ex Wife kavita
raj kundra and shilpa shetty - फोटो : PTI
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका फिल्मी करियर हिट रहा है। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। गौरतलब है कि राज पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी भी खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं...तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
know about Shilpa Shetty husband Ex Wife kavita
Shilpa and Raj - फोटो : file photo
बता दें कि राज कुंद्रा लंदन में भारतीय मूल के एक बड़े व्यापारी हैं। 2004 में उन्होंने ब्रिटेन के 198 सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया था। खैर बात करते हैं उनकी पहली पत्नी की। दरअसल, राज कुंद्रा ने पहली शादी कविता कुंद्रा से की थी, लेकिन उन्होंने कविता से 2006 में आपसी कलह के चलते तलाक ले लिया था। बताया जाता है कि इसके बाद कविता ने शिल्पा पर कई गंभीर आरोप लगाए। 
 
know about Shilpa Shetty husband Ex Wife kavita
kavita - फोटो : file photo
राज और कविता कुंद्रा की एक बेटी भी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कविता ने साफ-साफ शिल्पा शेट्टी को अपने तालाक का दोषी बताया। राज और शिल्पा पहले बिजनेस पार्टनर बने और वहां से इस कहानी ने प्यार का मोड़ ले लिया। राज ने सबसे पहले शिल्पा को एक परफ्यूम ब्रांड के प्रमोशन में मदद की थी। इसी दौरान दोनों मीडिया की नजरों में आ गए और इनकी लव स्टोरी सुर्खियां बटोरने लगीं। वहीं, शिल्पा की मां ने भी शिल्पा पर शादी के लिए दवाब डालना शुरू कर दिया। इसके बाद से दोनों आपस में ज्यादा घुलने-मिलने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about Shilpa Shetty husband Ex Wife kavita
raj and kavita - फोटो : file photo
वहीं, इन नजदीकियों को बढ़ता देख राज की पहली पत्नी गुस्से से लाल हुए जा रही थीं और उन्होंने शिल्पा पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। ऐसी खबरें थीं कि कविता ने शिल्पा को मैरिज ब्रेकर तक कह डाला। कविता ने अपनी आपबीती पर बताया कि राज ने उन्हें बेटी डेलीना के जन्म के दो महीने बाद ही तलाक का नोटिस दे दिया। उधर, राज और शिल्पा का मिलना-जुलना और भी ज्यादा बढ़ता गया। ऐसे में शिल्पा ने कविता द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया। 
 
विज्ञापन
know about Shilpa Shetty husband Ex Wife kavita
raj and kavita - फोटो : file photo
आखिरकार राज और कविता में तलाक हो गया और फिर 22 नवंबर 2009 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों को इस शादी से एक बेटा वियान कुंद्रा है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक टॉप की एक्ट्रेस हैं और हमेशा अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। शिल्पा और राज की कैमिस्ट्री काफी अच्छी बताई जाती है। बता दें कि एक बिजनेसमैन होने के बावजूद राज शिल्पा के साथ हर फिल्म अवार्ड फंक्शन में जाने से इनकार नहीं करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed