फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर कलाकार बनें ये छह सितारे, आज हैं बॉलीवुड के सुपरहिट स्टार्स

Sat, 25 Jul 2020 06:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 25 Jul 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
know about Taapsee Pannu Sonu Sood Vicky Kaushal Kriti Sanon R Madhavan Kartik Aaryan education
तापसी पन्नू , कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड देश और विदेश से आए कलाकारों की दुनिया है। यहां हर दिन कोई न कोई एक बड़ा स्टार बनने के लिए संघर्ष करता रहता है। यह कलाकार अलग-अलग प्रदेश और देश के अलावा अलग शिक्षा लिए हुए भी होते हैं। बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम कलाकार हैं जो शुरुआत से अभिनय या फिर फिल्मकार की पढ़ाई करके आते हैं। कुछ कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने अलग-अलग शिक्षा ली और फिर कलाकार बनें। उनमें से एक इंजीनियरिंग भी है। जी हां, बॉलीवुड के कई अभिनेता-अभिनेत्रियों ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हुए या फिर उसके बाद कलाकार बनें और खूब नाम कमाया है। हम आपको उन्हीं कलाकारों से रूबरू करवाते हैं। 

know about Taapsee Pannu Sonu Sood Vicky Kaushal Kriti Sanon R Madhavan Kartik Aaryan education
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तापसी पन्नू 
यह आज के समय में बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से हैं। तापसी पन्नू दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई है। इसके साथ ही तापसी पन्नू मॉडलिंग किया करती थीं। जिसके बाद उन्हें फिल्मों में मौका मिला। वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आईं। तापसी पन्नू की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म चश्मे बद्दूर थी। 

know about Taapsee Pannu Sonu Sood Vicky Kaushal Kriti Sanon R Madhavan Kartik Aaryan education
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद
आए दिन सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता सोनू सूद ने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने नागपुर में यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई हैं। सोनू सूद साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं। हर फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Taapsee Pannu Sonu Sood Vicky Kaushal Kriti Sanon R Madhavan Kartik Aaryan education
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला

विक्की कौशल
जी हां, विक्की कौशल भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। उन्होंने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से इंजीनियरिंग की है। पढाई पूरी करने के बाद विक्की कौशल ने इंजीनियर की नौकरी करने की बजाय फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला किया और वह असिस्टेंट डायरेक्ट बने। इस बात को वह अपने कई इंटरव्यू में बता चुके हैं। बतौर मुख्य कलाकार विक्की कौशल की डेब्यू फिल्म मसान थी।

विज्ञापन
know about Taapsee Pannu Sonu Sood Vicky Kaushal Kriti Sanon R Madhavan Kartik Aaryan education
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन
बरेली की बर्फी, लुका छुपी और हाउसफुल 4 में अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों को जीत चुकीं कृति सेनन भी इंजीनियरिंग की छात्रा रह चुकी हैं। उन्होंने नोएडा के जीपी इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में इंजीनियरिंग की डिग्री ली हुई है। कृति सेनन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed