फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पवित्र रिश्ता 2: दर्शकों के बीच नई स्टार कास्ट के साथ लौट रहा है शो, जानिए कहां हैं पहले सीजन के स्टार्स

Mon, 12 Jul 2021 08:11 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Jul 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Know Here About The Cast Of Pavitra Rishta First Season Ankita Lokhande, Sushant Singh Rajput
पवित्र रिश्ता की स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर का शो 'पवित्र रिश्ता 2.0' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाला है। इसका पहला सीजन काफी लोकप्रिय रहा था और लोगों ने मानव-अर्चना की जोड़ी को खूब प्यार दिया था। खास बात ये है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मानव के किरदार में लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इस सीजन में मानव के किरदार में एक्टर शाहिर शेख नजर आएंगे। सभी को उम्मीद है कि शाहीर शेख को भी वही प्यार मिलेगा जो सुशांत सिंह राजपूत को मिला था। इसके अलावा अर्चना के किरदार में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को भी लोगों ने खूब प्यार दिया। आलम ये है कि उन्हें अर्चना के नाम से भी जाना जाता है। अब खबर है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर आने वाले इस मोस्ट अवेटेड शो के स्टार कास्ट की घोषणा कर दी गई है। जिसमें ये तय हो चुका है कि मानव का किरदार शाहीर शेख और अर्चना के किरदार को एक बार फिर से अंकिता लोखंडे ही निभाएंगी। 



लेकिन हम आपको पहले सीजन यानी 'पवित्र रिश्ता' की स्टार कास्ट अब कहां हैं और क्या कर रही हैं। ये बताने जा रहे हैं। पहले सीजन की पूरी स्टार कास्ट को खूब प्यार मिला था और दर्शकों ने स्टार्स के अभिनय को काफी पसंद किया था। तो चलिए जानते हैं पहले सीजन की स्टार कास्ट के बारे में...

Know Here About The Cast Of Pavitra Rishta First Season Ankita Lokhande, Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत
सबसे पहले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हैं, जिन्हें शो में सबसे ज्यादा प्यार मिला था। वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन लोगों के जेहन में हमेशा जिंदा रहेंगे। सुशांत को पवित्र रिश्ता से जबरदस्त नेम-फेम मिला। लेकिन उन्होंने शो बीच में छोड़ फिल्मों की तरफ रुख किया और छिछोरे, एमएस धोनी, काई पो छे जैसी शानदार फिल्में दीं। सुशांत सिंह 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।

Know Here About The Cast Of Pavitra Rishta First Season Ankita Lokhande, Sushant Singh Rajput
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन अब तक वो लीड हीरोइन की तौर पर नजर नहीं आई हैं। अंकिता ने फिल्म मणिकर्णिका से डेब्यू किया था। इसके बाद वो बागी 3 में भी दिखीं। अंकिता झलक दिखलाजा, गंगा, एक थी नायका जैसे शोज में दिख चुकी हैं। पवित्र रिश्ता उनके करियर का सबसे बेस्ट और पॉपुलर शो था, जिसने उन्हें नेम-फेम सबकुछ दिया। अब एक बार फिर वो दर्शकों के बीच लौट रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Here About The Cast Of Pavitra Rishta First Season Ankita Lokhande, Sushant Singh Rajput
आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया

आशा नेगी
एक्ट्रेस आशा नेगी के किरदार को भी दर्शकों से काफी प्यार मिला। अंकिता के बाद लीड रोल में आशा नेगी ही थीं। आशा  खतरों के खिलाड़ी, बड़े अच्छे लगते हैं, नच बलिए जैसे शोज में दिख चुकी हैं। उन्होंने ऑल्ट बालाजी की बेव सीरीज बारिश में शरमन जोशी के अपोजिट काम भी किया। इसमें भी लोगों ने उन्हें पसंद किया। अब एक्ट्रेस फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Know Here About The Cast Of Pavitra Rishta First Season Ankita Lokhande, Sushant Singh Rajput
ऋत्विक धनजानी - फोटो : सोशल मीडिया

ऋत्विक धनजानी
शो में ऋत्विक अर्जुन के रोल में थे। शो में उन्होंने आशा नेगी के लव इंटरेस्ट का रोल निभाया। रियल लाइफ में भी दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, हालांकि, अब दोनों ने ब्रेकअप हो चुका है। ऋत्विक को शो होस्टिंग के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 8 में भी हिस्सा लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed