कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के कोरोना संक्रमित होने की खबर ने हंगामा मचाया हुआ है। जब से ये खबर सामने आई है सोशल मीडिया हो, बॉलीवुड सितारे हों या फिर आस पड़ोस के लोग हर कोई कनिका के संक्रमण होने की बात को छिपाने पर अपने अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहा है। वहीं अब कनिका कपूर को लेकर नई जानकारी सामने आई हैं। कनिका लखनऊ के जिस अस्पताल में भर्ती हैं वहां के डॉक्टरों का कहना है कि वह मरीज की तरह नहीं बल्कि सेलिब्रिटी की तरह पेश आ रही हैं। हालांकि इस बारे में कनिका का कुछ और कहना है। इस सबके बीच हम आपको बताते हैं कि कनिका का अस्पताल ख्याल किस तरह रखा जा रहा है और उन्हें किस तरह की डाइट दी जी रही है।
कोरोना संक्रमित होने पर कनिका कपूर को अस्पताल में दिया जा रहा ये खाना, जानें डाइट प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनिका कपूर इस वक्त लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) में भर्ती हैं। एक इंटरव्यू में पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कनिका के लिए अस्पताल से ग्लूटन फ्री खाना दिया जा रहा है। उनको एयर कंडीशन रूम दिया गया है जिसमें अटैच टॉइलट और एयर हैंडलिंग यूनिट है। इसमें मच्छर और गंदगी का सवाल ही नहीं है। उनके कमरे में टीवी की सुविधा भी है।
धीमान ने कहा कि उन्होंने घर के खाने की मांग भी है लेकिन वो अभी संभव नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कनिका को किसी हस्ती की तरह नहीं बल्कि मरीज की तरह बर्ताव करना होगा। इससे पहले कनिका कपूर का बयान आया था जिसमें उन्होंने बताया था कि अस्पताल में उन्हें किस तरह से रखा जा रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में कनिका ने कहा था- 'मैं सुबह 11 बजे से यहां हूं और मुझे पानी पीने के लिए एक छोटी बोतल दी गई है। मुझे खाने के लिए केवल दो छोटे केले और एक नारंगी दिया गया है। मुझे बहुत भूख लगी है, मैंने वह दवा भी नहीं ली है जो अब तक लेनी चाहिए थी। मुझे बुखार है, मैंने उन्हें बताया लेकिन कोई नहीं आया। जब मैंने डॉक्टर से कमरा साफ करने के लिए कहा तो वो बोले कि ये तुम्हारा फाइव स्टार होटल नहीं है, जहां इस तरह के उपचार की उम्मीद करनी चाहिए।
गायिका ने आगे कहा- 'जानकारी न देने और बीमारी का खुलासा नहीं करने की वजह से अधिकारी मेरी खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहे हैं। मुझे इस तरह की धमकियां दी जा रही हैं। मेरे कमरे में धूल और मच्छर हैं। मेरे साथ यहां बुरा व्यवहार किया जा रहा है और ऐसा लगता है कि मैं जेल में हूं। वो ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि मानों मैं बिना किसी दोष के अपराधी हूं।'
जनता कर्फ्यू के बीच सिद्धार्थ ने पार्टी के लिए किया इनवाइट, देखकर फैंस भी रह गए हैरान