फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की पहली कमाई थी कुल 50 रुपये, किंग खान के बारे में जानें ये खास बातें

Sun, 02 Aug 2020 10:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 02 Aug 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
know unknown facts about Shah rukh Khan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार और किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिलहाल फिल्मी पर्दे से दूर हैं। वह आखिरी बार अभिनेत्री कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। पिछले कुछ वक्त से शाहरुख खान भले की फ्लॉप फिल्मों का सामना कर रहे हों, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों से दर्शकों के दिलों को जीता है। आज हम आपको किंग खान से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 

know unknown facts about Shah rukh Khan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान का जन्म दो नवंबर साल 1965 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम ताज मोहम्मद खान और माता का नाम लतीफ फातिमा था। शाहरुख खान के पिता पाकिस्तान पेशावर के थे जबकि मां हैदराबाद की रहने वाली थीं। वहीं उनकी दादी कश्मीर से संबंध रखती थीं।

know unknown facts about Shah rukh Khan
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान के पिता दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कैंटीन चलाते थे। इसी वजह से शाहरुख खान का शुरू से ही अभिनय की ओर ज्यादा झुकाव रहा था। वह बहुत से कलाकारों को एनएसडी में अभिनय करते हुए देखते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know unknown facts about Shah rukh Khan
शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

शाहरुख खान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज के पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की, लेकिन उन्होंने इस पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था। शाहरुख खान से एक बार मशहूर थियेटर निर्देशक बैरी जॉन ने ऑडिशन देने की बात बोली थी। 

विज्ञापन
know unknown facts about Shah rukh Khan
शाहरुख खान- गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

बैरी जॉन के ऑडिशन में शाहरुख खान ने अपना ऐसा अभिनय दिखाया कि वह पहली ही बार में पास हो गए थे। बात करें शाहरुख खान की पत्नी की तो उनका नाम गौरी खान है। गौरी को शाहरुख खान ने एक पार्टी में देखा, जहां वह उन्हें दिल दे बैठे थे। काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद शाहरुख खान ने गौरी से शादी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed