फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Who is Sam Bombay: जानें कौन हैं पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे? जिनपर फिर लगा मारपीट का आरोप

Tue, 09 Nov 2021 12:54 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 09 Nov 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Know who is Poonam Pandey's husband Sam Bombay? Who was again accused of assault
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे - फोटो : instagram @sambombay @ipoonampandey

अभिनोत्री और मॉडल पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूनम पांडे ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बुरी तरह से घायल पूनम को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। उनके सिर, आंख और चहरे पर गंभीर चोट के निशान आए हैं। एक्ट्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने सैम पर भारतीय दंड सहिंता के तहत मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है। लेकिन ये कोई पहला मौका नहीं है जब पूनम पांडे ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हों, इससे पहले भी वह अपने हनीमून के मौके पर अपने पति को जेल की हवा खिला चुकी हैं। जानिए आखिर कौन है सैम बॉम्बे ? क्या करते हैं?

Know who is Poonam Pandey's husband Sam Bombay? Who was again accused of assault
पूनम पांडे, सैम बॉम्बे - फोटो : instagram/ipoonampandey
कौन है सैम बॉम्बे
सैम बॉम्बे का जन्म संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में हुआ था। 37 वर्षीय सैम का पूरा नाम सैम अहमद बॉम्बे है। पूनम से पहले सैम की शादी एले अहमद से हुई थी, जो कि एक मॉडल हैं। दोनों के दो बच्चे हैं।
Know who is Poonam Pandey's husband Sam Bombay? Who was again accused of assault
पूनम पांडे, सैम बॉम्बे - फोटो : instagram:sambombay
क्या काम करते हैं?
सैम बॉम्बे फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इसके साथ ही वह कई एड फिल्म के निर्माता रह चुके हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, तमन्ना भाटिया जैसे कई बड़े फिल्मस्टार्स के साथ प्रोजेक्ट किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know who is Poonam Pandey's husband Sam Bombay? Who was again accused of assault
सैम बॉम्बे, पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

पूनम पांडे से शादी 
पूनम पांडे और सैम ने एक दूसरे को ढाई साल तक डेट किया था। इसके बाद 10 सितंबर 2020 को दोनों ने सीक्रेट वेडिंग की थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए गोवा गए थे। जिसकी तस्वीर दोनों ने सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की थी।

विज्ञापन
Know who is Poonam Pandey's husband Sam Bombay? Who was again accused of assault
सैम बॉम्बे, पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के 13 दिन बाद जेल
पूनम पांडे की शादी के महज 13 दिन बाद ही दोनों के बीच इतना झगड़ा हुआ कि उनके पति सैम को जेल की हवा खानी पड़ी। पूनम ने अपने पति सैम बॉम्बे पर छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद उनके पति को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। तब भी सैम पर आईपीसी की धारा 353, 506 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed