बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल कोबी ब्रायंट और उनकी बेटी की एक हैलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। कोबी के निधन से उनके फैंस काफी दुखी हो गए हैं और सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पोस्ट पर अपना दुख जाहिर किया है।
कोबी ब्रायंट की मौत से दुखी बॉलीवुड सितारे, सोशल मीडिया पर जताया शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कोबी ब्रायंट के निधन पर दुख जाहिर किया है। प्रियंका ने कोबी की तस्वीर शेयर करने के साथ ही एक भावुक मैसेज भी लिखा है। प्रियंका के अलावा निक ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर कोबी के निधन पर दुख जाहिर किया है। अभिषेक ने लिखा, 'नहीं...मैं कोबी के बारे सुनकर शॉक में हूं। वे कुछ महान लोगों में से थे और सभी के लिए एक प्रेरणा थे। मुझे बहुत बुरा लग रहा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी से निकलने की शक्ति मिले। कोबी ब्रायंट के लिए मुझे विश्वास नहीं हो रहा।'
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर कोबी ब्रायंट को याद किया है। अर्जुन ने कोबी की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है।
Life is fickle, it all eventually feels kind of pointless. R.I.P @kobebryant #blackmamba #24
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने भी कोबी ब्रायंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी है। रणवीर सिंह के पोस्ट पर भी सोशल मीडिया यूजर्स दुख जाहिर कर रहे हैं।
🏀 👑 #rip #kobe 💔 Mamba Forever
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on