{"_id":"5bf26b74bdec2269b96c9dee","slug":"koffee-with-karan-6-varun-dhawan-secret-opens-about-katrina-kaif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना कैफ से वरुण धवन इस कदर करते हैं नफरत, अर्जुन कपूर के साथ मिलकर रची 'साजिश'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना कैफ से वरुण धवन इस कदर करते हैं नफरत, अर्जुन कपूर के साथ मिलकर रची 'साजिश'
Mon, 19 Nov 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
koffee with karan
- फोटो : koffee with karan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉफी विद करण में अक्सर कई राज खुलते हैं। सितारे, निर्माता-निर्देशक करण जौहर की नजदीकी की वजह से उन्हें कई छुपी हुई बातें बताते हैं। इसमें से कई चटपटी भी होती हैं। पिछले दिनों शो में कटरीना कैफ के साथ आए वरुण धवन ने बताया कि कैसे वह और अर्जुन कपूर एक समय कटरीना कैफ से नफरत करते थे।
2 of 5
varun dhawan, katrina kaif
- फोटो : file photo
वरुण धवन ने कटरीना हेट क्लब बनाया था। कटरीना ने भी यह स्वीकार किया था कि वह पहले इन दोनों एक्टर्स को भाव नहीं देती थी इसलिए यह हुआ। असल में कुछ महीनों पहले कटरीना ने अपना एक फोटो वीडियो शूट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और जब पूरी दुनिया उनकी तारीफ कर रही थी तो अर्जुन कपूर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा था कि 'कटरीना क्या तुम्हारे बालों में डैंड्रफ हो गया है।'
3 of 5
varun dhawan, katrina kaif
- फोटो : file photo
इसमें वरुण ने भी उनका साथ दिया। कुछ समय कटरीना चुप रहीं, फिर उन्होंने इन दोनों को करारा जवाब दिया। हालांकि कटरीना के फैंस ने तब अर्जुन-वरुण को ट्रोल किया था। शो में कटरीना ने माना कि वह एक समय इन एक्टर्स पर ध्यान नहीं देती थीं और न भाव देती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
varun dhawan
- फोटो : file photo
साथ बैठे वरुण ने भी तब स्वीकार किया, उन्होंने अर्जुन के साथ कटरीना हेट क्लब बनाया था क्योंकि उन लोगों को अच्छा नहीं लगता था कि सलमान खान उनसे ज्यादा भाव कटरीना को देते हैं। शो में करण ने कहा कि कटरीना और सलमान इंडस्ट्री में अकेले सिंगल स्टार हैं। शायद इसलिए करीब हैं।
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : hotstar
इस पर कटरीना शरमा गईं। कटरीना ने कहा कि उन्होंने समय के साथ सीख लिया है कि जिंदगी में आपको ऐसे रहना चाहिए कि कोई दूसरा आपकी खुशी या गम का कारण न बने। उनका इशारा रणबीर कपूर से ब्रेकअप की तरफ था कि वह जिंदगी के उस दिल तोड़ने वाले दौर से उबर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।