फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: करण जौहर ने लगाई कियारा और सिद्धार्थ के रिलेशनशिप पर मुहर, शादी को लेकर कही ये बात

Tue, 16 Aug 2022 12:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 16 Aug 2022 12:15 PM IST
सार

मशहूर सेलिब्रिटी टॉक शो कॉफी विद करण के नए एपिसोड का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह शो लंबे समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है।

विज्ञापन
Koffee With Karan 7: Karan Johar confirms Kiara advani and Siddharth malhotra relationship
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर सेलिब्रिटी टॉक शो कॉफी विद करण के नए एपिसोड का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह शो लंबे समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो में होस्ट फिल्ममेकर करण जौहर और इसमें शामिल होने वाले कलाकार ना सिर्फ शो में नमकर मस्ती करते हैं, बल्कि इस शो में कई चौंकाने वाले खुलासे भी करते हैं। इसी क्रम में इस हफ्ते आने वाले शो के एपिसोड का नया प्रोमो वीडियो रिलीज हो गया है। सामने आए इस प्रोमो वीडियो में बॉलीवुड के दो मशहूर अभिनेता विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। 

Koffee With Karan 7: Karan Johar confirms Kiara advani and Siddharth malhotra relationship
कॉफी विद करण - फोटो : Social media

शो के इस प्रोमो वीडियो को शो के होस्ट करण जौहर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दोनों अभिनेता जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो वीडियो की शुरुआत में करण जौहर कहते हैं कि आज शो में दो पंजाबी मुंडे एक साथ नजर आ रहे हैं। इस पर विक्की कहते हैं कि ये कॉफी विद करण का पंजाबी एपिसोड है। इसके बाद दोनों एक्टर करण जौहर संग जमकर मस्ती करते दिखे।

Koffee With Karan 7: Karan Johar confirms Kiara advani and Siddharth malhotra relationship
कॉफी विद करण - फोटो : Instagram

सामने आए वीडियो में सिद्धार्थ ने कियारा संग अपने रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया। इतना ही नहीं इस दौरान ना सिर्फ उन्होंने कियारा को डेट करने की बात कबूली बल्कि उनके साथ शादी के प्लान के बारे में भी बात की। दरअसल, होस्ट करण जौहर ने सिद्धार्थ से पूछा कि अब जब वह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं तो क्या उनके साथ शादी को लेकर क्या योजना है। इस पर सिद्धार्थ कहते है कि मैं इसे मेनिफेस्टिंग कर रहा हूं। इस पर करण उन पर दवाब डालते हुए फिर पूछते हैं कि क्या आप कियारा से शादी करेंगे? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7: Karan Johar confirms Kiara advani and Siddharth malhotra relationship
कॉफी विद करण - फोटो : Social media

इस अभिनेता सवाल को अनसुना करने का बहाना बनाकर कहते हैं सॉरी। सिद्धार्थ के इस जवाब को सुन करण जौहर कहते हैं कि ये बड़ा बिब्बा मुंडा है और फिर सभी हंसने लगते हैं। करण के इस सवाल से ये तो कंफर्म हो गया है कि अभिनेता सिद्धार्थ और एक्ट्रेस कियार एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी नकी शादी को लेकर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस दौरान शो में दोनों एक्टर जमकर धमाल करते भी दिखे, जिसे देख यह कहा जा सकता है कि आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed