फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan Birthday: करीना कपूर ने फनी तस्वीरों के साथ किया पति को बर्थडे विश, सैफ के पाउट पर टिकी निगाहें

Tue, 16 Aug 2022 12:13 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 16 Aug 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday: Kareena Kapoor Wishes husband on his birthday shares funny photos with pout
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने बड़े ही खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। करीना ने सैफ की फनी फोटोज को शेयर करते हुए एक मजेदार कैप्शन लिखा है, जिसे फैंस ही नहीं सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं। करीना के इस पोस्ट पर सभी कमेंट कर सैफ को बधाई दे रहे हैं।

Saif Ali Khan Birthday: Kareena Kapoor Wishes husband on his birthday shares funny photos with pout
सैफ अली खान - फोटो : Instagram

दरअसल, करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ अली खान की दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सैफ कार में ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट और ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ चश्मा लगा रखा है। पहली तस्वीर में वह पाउट बनाते नजर आ रहे हैं, तो दूसरी में हैरानी भरा पोज दे रहे हैं। दोनों ही तस्वीरों में सैफ बड़े ही फनी लग रहे हैं और उनका ये अंदाज सभी को पसंद आ रहा है।

Saif Ali Khan Birthday: Kareena Kapoor Wishes husband on his birthday shares funny photos with pout
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा, 'दुनिया के बेस्ट मैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ️तुम इस क्रेजी राइड को और भी क्रेजी बना देते हो और मैं इसे किसी और तरह से नहीं चाहती। ये तस्वीरें सबूत हैं। आई लव यू मेरी जान और मुझे कहना है कि तुम्हारा पाउट मेरे से भी बेहतर है। क्या कहते हो दोस्तों?' सैफ की इन फनी फोटोज पर फैंस के साथ ही उनकी बहन सबा अली खान, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, रितेश देशमुख समेत कई सितारों ने कमेंट कर बधाई दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday: Kareena Kapoor Wishes husband on his birthday shares funny photos with pout
सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सैफ अली खान ने 2012 में खुद से 10 साल छोटी करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं तैमूल अली खान और जेह। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ 'विक्रम वेधा' में नजर आने वाले हैं, तो करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed