करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के इस बार के एपिसोड में मेहमानों के साथ बातचीत काफी दिलचस्प रही। करण जौहर ने आमिर खान और करीना कपूर से तमाम मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान करण ने साउथ बनाम हिंदी फिल्मों के टॉपिक पर भी आमिर खान से एक सवाल पूछा। करण जौहर ने आमिर से पूछा, 'तुम्हें माहौल की बहुत अच्छी परख है। हाल के दिनों में साउथ की फिल्में देखी हैं। 'बाहुबली' से लेकर 'केजीएफ', 'पुष्पा', 'आरआरआर' सभी जबरदस्त सफल रही हैं। क्या ऐसा प्रयोग हिंदी सिनेमा में होगा? वह क्या चीज है, जो हमें लानी होगी? इसका आमिर खान ने काफी दिलचस्प जवाब दिया।
koffee with Karan 7: करण ने छेड़ा साउथ बनाम बॉलीवुड का मुद्दा, आमिर ने कहा- प्रासंगिक विषय चुनने होंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर ने दिया दिलचस्प जवाब
दरअसल शो के दौरान करण जौहर ने आमिर खान से कहा, 'दक्षिण के सिनेमा को देखते हुए क्या चीजें हमें फिल्मों में लानी होंगी। इसकी ज्यादा जिम्मेदारी तुम्हारी बनती है। वो इसलिए, क्योंकि 2001 में तुम दो फिल्म लेकर आए 'तुम दिल चाहता है' और 'लगान'। दोनों में नई संवेदनशीलता थी। फिर तुम 'रंग दे बसंती' (2006) लेकर आए। इसके बाद 'तारे जमीं पर', जिसने अलग छाप छोड़ी। तुमने एक निश्चित दर्शक के लिए फिल्म बनानी शुरू की। इसके बाद आमिर ने करण जौहर को बीच में टोकते हुए कहा कि नहीं आप गलत बोल रहे हो। और फिर बताया कि हिंदी फिल्मों में क्या चीजें मिसिंग हैं!
लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने होंगे
आमिर खान ने करण जौहर से कहा, ' मेरी जितनी फिल्मों के नाम लिए हैं ये सारी हिंदी फिल्में हैं। हिंदी से मेरा मतलब, हार्टलाइन की फिल्में हैं। इनमें जज्बात हैं। ये दर्शकों को इमोशनली टच करती हैं। ये जमीन से जुड़े लोगों पर असर करती हैं। मैं ये नहीं कह रहा कि एक्शन फिल्में बनाओ। लेकिन, ऐसी फिल्में बनाओ, जिनके टॉपिक ज्यादा लोगों के लिए प्रासंगिक हों।' आमिर खान ने आगे कहा, ' मैं नहीं कह रहा कि अभी हिंदी सिनेमा में हम कुछ गलत कर रहे हैं। मैं किसी के लिए कुछ नहीं बोल रहा हूं, क्योंकि हर मेकर सोच-समझकर फिल्म बनाता है। लेकिन, लोगों को प्रभावित करने वाले टॉपिक लेने होंगे और हम में से ज्यादातर लोग इस बात को महसूस नहीं कर पा रहे हैं।
आमिर को खूब डांटती हैं करीना!
शो के दौरान करण जौहर ने अपनी दोस्त करीना कपूर के लिए कहा, 'ये फिल्मों को लेकर बहुत कंसर्न नहीं है। अपनी फिल्में देखती नहीं है।' इस पर आमिर ने करण से कहा, आज ये सबकुछ गलत ही बोल रहा है। करीना फिल्मों को लेकर बहुत कसंर्न है। जब से हमारी बात हुई है। ये मुझे डांट ही रही है। बोल रही है फिल्म का ऐसे प्रमोशन नहीं कर रहे, वो नहीं कर रहे। आज भी हम मिले तो इसने मेरी तुरंत क्लास ले ली।'
करण ने किया करीना के एक्स हसबैंड का जिक्र!
इसके बाद करण जौहर ने करीना से कहा, 'तुम मेरे इस शो में कई बार आई हो और अपनी लाइफ की अलग-अलग स्टेज पर आई हो। तुम अपने एक्स हसबैंड के साथ आई! इस पर करीना चौंक गई। फिर करण को गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने खुद को सही किया और बोले, 'नहीं, एक्स हसबैंड नहीं, सॉरी। एक्स बॉयफ्रेंड।' इसके बाद करण ने करीना से कहा कि अब तुम लाइफ के अलग फेस में हो। तुम थोड़ी बोरिंग हो गई हो। तुम अपने बच्चों की अमेजिंग मां बन गई हो। अब गॉसिपिंग के लिए तुम्हारे कॉल बहुत कम आते हैं।' इस पर आमिर ने कहा, 'नहीं! आज तुम सब बकवास बातें ही कर रहे हो। करीना बहुत इंटरेस्टिंग है।' इसके बाद करीना ने आमिर को ही बोरिंग बता दिया। करण ने भी करीना की हां में हां मिलाते हुए कहा कि यह पार्टी में जाकर म्यूजिक से दूर भागता है और कोने में जाकर खड़ा हो जाता है। इस पर आमिर खान ने सफाई दी, 'मैं बिल्कुल बोरिंग नहीं हूं। पार्टीज में इतना लाउड म्यूजिक होता है कि कान के पर्दे फटने लगते हैं। आपके बर्थडे में भी गया। वहां सबकुछ बहुत अच्छा था, लेकिन म्यूजिक बहुत लाउड था। यह मुझे बोरिंग लगता है।