फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: ‘कबीर सिंह’ के दौरान शाहिद ने कियारा को कराया था आठ घंटे इंतजार, बताई हैरान करने वाली वजह

Wed, 24 Aug 2022 06:37 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 24 Aug 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 7: Shahid Kapoor made Kiara Advani to wait for 8 hours on kabir singh for shoes discussion
शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 7' शुरू होने के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो के हर एपिसोड में सितारों से जुड़ी कुछ न कुछ ऐसी बातों का खुलासा होता है, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं। वहीं, अब जल्द ही नया एपिसोड आने वाला है, जिसमें 'कबीर सिंह' के लीड कपल शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं। शो का प्रोमो जारी हो चुका है, जो काफी मजेदार लग रहा है। वहीं, शो में कियारा आडवाणी ने खुलासा किया कि 'कबीर सिंह' की शूटिंग के दौरान शाहिद ने उन्हें 8 घंटे इंतजार कराया था।

Koffee With Karan 7: Shahid Kapoor made Kiara Advani to wait for 8 hours on kabir singh for shoes discussion
कियारा-शाहिद - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'कॉफी विद करण 7' के आठवें एपिसोड में कियारा आडवाणी 'कबीर सिंह' फिल्म से जुड़े एक किस्से के बारे में बात करती हैं। कियारा बिंगो गेम के दौरान कहती हैं कि उन्हें मन में शाहिद को थप्पड़ मारने का मन किया क्योंकि उन्हें शूटिंग के दौरान आठ घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा गया था। कियारा ने बताया, 'कबीर सिंह की शूटिंग के दौरान मेरा तीसरा या चौथा दिन था। मुझे आठ घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा गया क्योंकि इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि शाहिद अगले सीन में कौन से जूते पहनेंगे।'
Koffee With Karan 7: Shahid Kapoor made Kiara Advani to wait for 8 hours on kabir singh for shoes discussion
शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, करण जौहर - फोटो : Instagram

कियारा आडवाणी की बात सुनकर करण जौहर भी हैरान हो गए। करण ने कियारा का साथ देते हुए कहा कि अगर मुझे भी जूते पर चर्चा के लिए आठ घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा जाता, तो मैं भी थप्पड़ मार देता। शाहिद कपूर इस दौरान करण जौहर और कियारा आडवाणी की बातों को सुनकर हंसते नजर आए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7: Shahid Kapoor made Kiara Advani to wait for 8 hours on kabir singh for shoes discussion
कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram

बता दें कि गुरुवार को 12 बजे हॉटस्टार पर शो का नया एपिसोड आने वाला है। इस एपिसोड में कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात करती नजर आएंगी। वहीं, इससे पहले एपिसोड में आए सिद्धार्थ मल्होत्रा से भी करण जौहर ने उनके रिश्ते को लेकर सवाल किए थे। ऐसे में अब फैंस इस नए एपिसोड के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed